- Prep
- 15 min
- Cook
- 25 min
- Total
- 40 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Dessert
केसर मलाई लड्डू रेसिपी: हम सभी को डिनर के बाद डेजर्ट खाना पसंद होता है और बहुत- से लोगों को तो बिना डेजर्ट खाए नींद ही नहीं आती और उन्हें उनका डिनर अधूरा लगता है। हम सभी अधिकतर डेजर्ट में हलवा, खीर या मिठाई खाना पसंद करते हैं। ऐसा ही एक डेजर्ट है केसर मलाई के लड्डू, इसके स्वाद और मिठास की जितनी तारीफ करें उतनी कम है। केसर मलाई के लड्डू नाम से सुनने में जितने स्वादिष्ट लगते हैं, उससे कई ज्यादा स्वादिष्ट स्वाद में हैं इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है, और सामग्री भी बहुत कम लगती है।

एक बार जब आप अपने परिवार के सदस्यों को डेजर्ट में ये केसर मलाई के लड्डू देंगे, तो वो रोजाना आपसे डेजर्ट में सिर्फ केसर मलाई के लड्डू ही मांगेंगे। क्या आपने कभी केसर मलाई के लड्डू के स्वाद को चखा है? और अगर चखा है, तो क्या कभी घर पर बनाकार ट्राई किया है? घर पर बनाने से ये बिना मिलावट के और स्वाद से भरपूर होगा। लेकिन, इसे बनाने के लिए आपको हमारी केसर मलाई लड्डू की रेसिपी के बारे में पढ़ना होगा।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप एक कढ़ाई लें। उसमें मलाई डालकर उसे 5-6 मिनट तक भून लें, जबतक कि मलाई मेल्ट होकर थोड़ी गाढ़ी ना हो जाए। फिर आप उसमें कद्दूकस किये हुये पनीर को मिला लें। जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए तब केसर को 1 टेबल स्पून दूध में डाल कर घोल लें। फिर उसे मिश्रण में अच्छी तरह मिला लें। अब आप अपने लड्डू को अच्छा पीला कलर देने के लिये 1 पिंच पीला कलर दूध में घोल कर मिश्रण में डाल दीजिए और इसे मिश्रण में मिला कर एकदम गाढ़ा होने तक फिर से भून लीजिए।
मिश्रण को किसी प्लेट में निकाल लीजिये और हल्का गरम रहने के बाद चीनी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लीजिए। फिर उसमें कटे हुये काजू भी डालकर मिला दें। थोड़ा- थोड़ा मिश्रण उठाइये और गोल गोल लड्डू बनाकर थाली में लगाकर रखिये। लड्डू के ऊपर कतरे हुये पिस्ते और इलाइची के दाने चिपका दीजिए। अब आपके स्वदिष्ट केसर मलाई के लड्ड तैयार हैं।






