- Prep
- 10 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Dessert
लीची आइसक्रीम रेसिपी: गर्मियों में आइसक्रीम खाना सभी को पसंद होता है। वहीं, बात अगर लीची आइसक्रीम की करें, तो इसकी जितनी तारीफ करें उतनी कम है। लीची आईसक्रीम के स्वाद की बात ही अलग है। आप इसे आसानी से अपने घर पर बना सकते हैं और डेजर्ट में अपने परिवार के सदस्यों को दे सकते हैं।

क्या आपने कभी लीची आइसक्रीम को घर पर बनाने का ट्राई किया है? अगर नहीं, तो आप आज ही इसे हमारी रेसिपी की मदद से बनाने का ट्राई करें। एक बार लीची आइसक्रीम बनाने के बाद इसके स्वाद को खाने के बाद आपको आनंद आ जाएगा। पर इसके लिए आपको इस रेसिपी को अंत तक पढ़ना होगा।
Ingredients
- लीची फ्रूट प्यूरी
- दूध
- मिल्क पाउडर
- कॉर्न फ्लौर
- पिसी चीनी
- फ्रेश क्रीम
- लीची
Method
सबसे पहले आप लीची को धोकर, छीलकर काट लें। अब लीची की प्यूरी बनाने के लिए 1 कप लीची को मिक्सर में डाल कर दरदरा पीस कर अलग रख दें।इसके बाद एक कटोरी में 1 कप ठंडा दूध लीजिए। फिर इसमें मिल्क पाउडर मिला लें। अब आप इसके बाद इसमें कॉर्नफ्लोर डालें और अच्छी तरह फेंट लीजिए।
इसके बाद आप 1 कप दूध एक पैन में डालकर 3-4 मिनट तक उबाल लें। फिर आप एक पैन में मिल्क पाउडर और कॉर्न फ्लोर का मिश्रण डालकर मिला लें। जब दूध गाढ़ा होने लगे तो गैस बंद कर दें और दूध के मिश्रण को पूरी तरह ठंडा होने दें। अब आप ठंडे दूध के मिश्रण को एक बाउल में डालें और उसमें पीसी हुई चीनी डालकर अच्छी तरह से मिला लें। फिर इसमें लीची की प्यूरी डालकर मिला लें।
इसके बाद आप इसमें ताजी ताजी क्रीम डालकर 4-5 मिनट तक फेंट लें। इसके बाद आप जितना ज्यादा फेंटेंगे, आइसक्रीम उतनी ही ज्यादा क्रीमी बनेगी। आखिर में कटी हुई लीची डालें और एक बार मिक्स कर लें। इस मिश्रण को किसी आइसक्रीम मेकर या कन्टेनर में भर कर एल्युमिनियम फॉयल से ढक दें। फिर आप इसे 7-8 घंटे के लिए फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें। जब आइसक्रीम जम जाए तो इसे सर्विंग बाउल में निकालकर तुरंत सर्व कर दें। अंत में आप इसे चेरी से गार्निश कर सकते हैं।






