- Prep
- 5 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Dessert
मीठी सेवइयां रेसिपी: डिनर के बाद स्वादिष्ट डेजर्ट खाना सभी को बहुत पसंद होता है। इससे हमारी दिनभर की थकान भी दूर हो जाती है और नींद भी अच्छी आती है। ऐसा ही एक डेजर्ट सेवइयां है। इसके स्वाद की जितनी तारीफ़ करें उतनी कम है। इसे बनाने में भी बहुत कम समय लगता है।

आप सभी ने सेवइयां तो जरूर खाया होगा और आप इसके स्वादिष्ट स्वाद से जरूर परिचित होंगे। लेकिन, क्या आपको सेवइयां बनाना आता है? अगर नहीं तो आप फ़िक्र मत करिए आज हम आपको मीठी सेवइयां बनाने की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
- सेवईं
- दूध
- चीनी
- चिरौंजी
- इलाइची पाउडर
- चुटकीभर केसर
Method
सबसे पहले आप माइक्रोवेव बाउल में सेंवई और दूध को पका लें। इसके बाद फिर इसमें चीनी, चिरौंजी डाल दें। अब आल दूध में चीनी के अच्छे से घुलने के बाद इसमें केसर इलायची पाउडर डालकर कुछ सेकंड के लिए माइक्रोवेव में रख दीजिए। अब आपका सेवइयां बनकर तैयार हैं। फिर इसे ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके सभी को सर्व करें।






