शीरा रेसिपी: कई बार घर पर रात के डिनर में सब्जी अच्छी नहीं बनी होती है, तो सारा मूड खाराब हो जाता है। ऐसे में अगर आप खाने के बाद मिठास से भरे डेडर्ट से अपना मूड ठीक करना चाहते हैं और किसी टेस्टी डेजर्ट की तलाश कर रहें हैं, तो आप बिल्कुल सही रेसिपी [...]
शीरा रेसिपी: कई बार घर पर रात के डिनर में सब्जी अच्छी नहीं बनी होती है, तो सारा मूड खाराब हो जाता है। ऐसे में अगर आप खाने के बाद मिठास से भरे डेडर्ट से अपना मूड ठीक करना चाहते हैं और किसी टेस्टी डेजर्ट की तलाश कर रहें हैं, तो आप बिल्कुल सही रेसिपी [...]
Updated · 25 பிப்ரவரி, 2023 அன்று 09:28 AM1 நிமிட வாசிப்பு
Prep
5 min
Cook
10 min
Total
15 min
Serves
4
Cuisine
Indian, mumbai
Course
Dessert
शीरा रेसिपी: कई बार घर पर रात के डिनर में सब्जी अच्छी नहीं बनी होती है, तो सारा मूड खाराब हो जाता है। ऐसे में अगर आप खाने के बाद मिठास से भरे डेडर्ट से अपना मूड ठीक करना चाहते हैं और किसी टेस्टी डेजर्ट की तलाश कर रहें हैं, तो आप बिल्कुल सही रेसिपी पढ़ रहें है। जी, हां हम टेस्टी शीरा की बात कर रहें हैं। इसे खाने के बाद आपको आनंद आ जाएगा। मजे की बात यह हैं कि इसे बनाने में बहुत कम समय लगता है।
Sheera Recipe
क्या आपने पहले कभी शीरा खाया है? अगर नहीं तो आप अपनी जिंदगी में बहुत कुछ मिस कर रहें हैं। जी, हां ये बहुत ही यम्मी और टेस्टी डिश है। पर अगर आपको बनाना नहीं आता है, तो आप फिक्र मत करिए क्योंकि आज हम आपको शीरा बनाने की रेसिपी के बारे में बताने जा रहें हैं। तो चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
½ कप सूजी
1 कप पानी
चीनी
चिरौंजी
घी
किशमिश
हरी इलाइची
छोटी इलाइची का पाउडर
काजू
Method
सबसे पहले आप साबुत इलायची लें और उसे बारीक पीस कर पाउडर बना कर रख लें। इसके बाद अब पैन को धीमी आंच पर रख लें और उसमें घी डाल दीजिए। जब तक घी गर्म हो रहा है आप एक अलग बर्तन में पानी और चीनी डाल दें। अब आप इस बर्तन को तेज आंच पर रख दें और उबाल आने दें। फिर पैन में घी गर्म होने पर इसमें सूजी और काजू डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। इसके बाद सूजी को लगातार चलाते रहें, जिससे सूजी अच्छे से भुन जाए।
अब जब चीनी का घोल उबलने लगे तो गैस धीमी कर दें। फिर सूजी को तब तक चलाते रहें, जब तक कि उसका रंग न बदलने लगे और काजू भी सुनहरे होने लगें। इसके बाद पैन में इलायची पाउडर और किशमिश डाल दें। इसके बाद इसमें धीरे-धीरे उबलती हुई चीनी का मिश्रण डाल दीजिए। अब आप चीनी का मिश्रण डालने के बाद सूजी को जल्दी से चला दें, क्योंकि सूजी मिश्रण को जल्दी सोख लेती है। अब सूजी को तब तक चलाते रहें जब तक वह गाढ़ी न हो जाए और कढ़ाई के किनारे छोड़ने लगे। अब आपका शीरा बनकर तैयार है। अब आप इसे सभी को सर्व करें।