- Prep
- 5 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Dessert
सूजी की बर्फी की रेसिपी: डिनर के बाद स्वादिष्ट डेजर्ट खाना सभी को बहुत पसंद होता है। इससे हमारी दिनभर की थकान भी दूर हो जाती है और नींद भी अच्छी आती है। ऐसा ही एक डेजर्ट सूजी की बर्फी है। इसके स्वाद की जितनी तारीफ़ करें उतनी कम है। इसे बनाने में भी बहुत कम समय लगता है।

क्या आपने पहले कभी सूजी की बर्फी खाई है? अगर नहीं तो आप अपनी जिंदगी में बहुत कुछ मिस कर रहें हैं। पर Khana.behindtalkies आपके स्वाद के साथ कोई समझौता नहीं करेगा। जी, हां आज हम आपको सूजी की बर्फी की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
- 200 ग्राम सूजी
- 10 काजू
- 10 बादाम
- 10 इलाायची
- 150 ग्राम चीनी
- 100 ग्राम घी
Method
सबसे पहले आप गैस पर एक पैन गर्म करके इसमें घी डालकर कुछ देर के लिए गर्म कर लीजिए। जब घी गर्म हो जाए, तो उसमें सूजी डाल दें और धीमी आंच पर हल्का ब्राउन होने तक भून लें। अब सूजी के हल्का ब्राउन होने पर इसमें चीनी या गुड़ डालकर इसे मिनट तक भून लें। जब सूजी का मिश्रण अच्छी तरह भुन जाए, तो इसमें पानी डालकर धीमी आंच पर गाढ़ा होने तक पका लें।
इसके बाद इसमें इलायची पाउडर मिलाकर कुछ मिनट के लिए गैस पर पकने दीजिए। अब एक बर्तन में थोड़ा सा तेल डालकर उसमें सूजी का मिश्रण डालकर अच्छी तरह फैला लीजिए। जब सूजी थोड़ी ठंडी हो जाए तो इसे बर्फी के आकार में काट लें और बादाम के टुकड़ों से गार्निश करके सभी को सर्व करें।






