- Prep
- 5 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, Rajasthan
- Course
- Dessert
गेहूं के आटे की लापसी रेसिपी: डिनर के बाद अगर स्वादिष्ट डेजर्ट मिल जाए, तो दिनभर की थकान दूर हो जाती है। ऐसा ही एक स्वादिष्ट डेजर्ट गेहूं के आटे की लापसी है। आप सभी ने इसे अपने जीवन में कभी न कभी जरूर खाया होगा। आप इसके स्वादिष्ट स्वाद से परिचित भी होंगे। इसके स्वाद की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है।

पर क्या आपने कभी गेंहू के आटे की लापसी को अपने घर पर बनाया है? अगर हां तो क्या आपकी लापसी का स्वाद वैसा ही आया था जैसा आपको चाहिए था? अगर नहीं तो फिक्र मत करिए आज Khana.behindtalkies आपको गेंहू के आटे की लापसी बनाने की रेसिपी के बारे में बताएगा।
Ingredients
Method
सबसे पहले आपको एक पैन में घी गर्म कर लेना है। इसके बाद इसमें मैदा डालकर इसे अच्छी तरह भून लेना है। इसके बाद आपको आटा भी भून लेना है। अब मैदा में 4 कप पानी लेकर उसमें गुड़ या चीनी डालकर पिघला लीजिए। फिर आप इसमें अजवाइन डाल दें। अब इस पानी को छान लें और इसमें मैदा मिला लें। अब मैदे के घोल को पैन में पकाने के लिए डाल दीजिए। फिर आप काजू, बादाम और पिस्ता को बारीक काट लें।
इसके बाद लापसी को थोड़ी गाढ़ी होने दें। अब आप इसमें सोंठ का पाउडर डाल दें। फिर लापसी को चमचे से लगातार चलाते रहें, ताकि गांठें न पड़ जाए। अब आप इसे किशमिश, काजू और बादाम डालकर गार्निश कर दें। अंत में आप इसमें इलायची पाउडर डालकर गरमागरम सभी को सर्व करें।






