हमारे देश में हर बड़े या शुभ अवसर पर लड्डू बनाए जाते हैं। लड्डू खाना सभी को पसंद होता है। चाहे बड़े हों या बच्चे लड्डू सभी बड़े चाव से खाते हैं। लड्डू तो आपने बहुत खाए होंगे। बेसन के लड्डू, मोतीचूर के लड्डू, गोंद के लड्डू आदि कई प्रकार के लड्डू खाए होंगे। लेकिन क्या आपने कभी आटे के लड्डू खाएं हैं? हम आपको आज आटे के लड्डू बनाने की रेसिपी बता रहे हैं। इसे बनाना बेहद आसान भी है और साथ ही आटे के लड्डू स्वाद में भी काफी लाजवाब लगते हैं। तो चलिए जानते हैं आटे के लड्डू बनाने की रेसिपी।






