गर्मी के मौसम में आपको हर घर में दही मिल जाएगा। दही गर्मी को दूर भगाने के लिए सबसे खास चीज है। इसे मीठा और नमकीन दोनों तरह से खा सकते हैं। साथ ही आप दही की कई सारी डिश भी बना सकते हैं। गर्मी के मौसम में दही का इस्तेमाल सुबह से लेकर शाम तक किया जा सकता है। ना सिर्फ रोटी या चावल बल्कि दही कई सारे पकवानों के साथ भी खाया जा सकता है।

दही प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन से भरपूर होता है। इसे खाने से पेट में हमेशा ठंडक बनी रहती है और साथ ही पाचन तंत्र भी अच्छा रहता है। आमतौर पर लोग बाजार से ही दही खरीदकर लाते हैं, क्योंकि उन्हें दही जमाना नहीं आता। साथ ही कुछ लोग घर में जामन ना होने पर दही नहीं जमा पाते हैं। ऐसे में हम आपको आज कुछ ऐसी ट्रिक बता रहे हैं, जिसके जरिए आप बिना जामन के भी दही जमा सकते हैं।

हरी मिर्च की मदद से जमाएं दही
हरी मिर्च से दही जमाने के लिए आप सबसे पहले दूध को हल्का गर्म कर लें। फिर आप दूध में दो डंठल वाले हरी मिर्च डालें। वह पूरी तरह दूध ने डूबना चाहिए। फिर आप दूध को किसी गर्मी वाली जगह 6-7 घंटे रखें। इस तरह दही जम जाएगा।

नींबू की मदद से जमाएं दही
नींबू से दही जमाने के लिए आप सबसे पहले दूध को हल्का गर्म कर लें। फिर आप गुनगुने दूध 2 चम्मच नींबू का रस डाल दें। फिर आप दूध को किसी गर्मी वाली जगह 6-7 घंटे रखें। इस तरह दही जम जाएगा।

चांदी का सिक्का या अंगूठी की मदद से जमाएं दही
आप गुनगुने दूध में चांदी का सिक्का या अंगूठी डाल दें और फिर दूध को किसी गर्मी वाली जगह 6-7 घंटे रखें। इस तरह दही जम जाएगा।

लाल मिर्च की मदद से जमाएं दही
यदि आपके पास हरी मिर्च नहीं है तो आप सूखी खड़ी लाल मिर्च से भी दही जमा सकते हैं। आपको दही जमाने के लिए ऊपर बताई गई प्रक्रिया अपनानी है।






