- Cook
- 20 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Indian
- Course
- icecream, Kulfi
कुल्फी का नाम सुनते हीं हमारी जीभ लपलपाने लगती है। बड़े क्या, छोटे क्या, सभी के मन को कुल्फी बहुत ही पसंद आती है। बाजार में मिलने वाली पिस्ता कुल्फी (Pista Kulfi) खाने में बहुत हीं लाजवाब होने के साथ दिखने में भी आकर्षक लगती है। आप घर में भी मजेदार कुल्फी बनाकर खा सकते हैं। आज हम आपको पिस्ता कुल्फी की रेसिपी बताने वाले हैं।
Ingredients
- दूध फुल क्रीम 1 लीटर
- चीनी आधा कप
- केसर एक छोटा चम्मच
- हरी इलायची चार से पांच
- बादाम 10 से 15
- पिस्ता कटे हुए 3 बड़े चम्मच
- कुल्फी का बर्तन
Method
पिस्ता कुल्फी बनाने के लिए सबसे पहले आप एक लीटर दूध को एक गहरे बर्तन में डालें और फिर उसे धीमी आंच पर उबाल लीजिए।
जब तक दूध आधा ना हो जाए, तब तक आप उसे उबालिये।
फिर आप दूध में चीनी और केसर डालकर इसे 4 से 5 मिनट के लिए चलाएं और दो मिनट उबालें।
अब आप इसमें हरी इलायची का पाउडर डालकर गैस बंद कर दें।
आप चाहे तो दूध में काजू और बादाम की कतरन भी डाल सकते हैं और फिर सबको अच्छे से मिक्स कर दें।
जब दूध हल्का सा ठंडा हो जाए तो आप इसे कुल्फी के सांचे में डालकर फ्रीजर में जमने के लिए रख दें।
इसे करीब 4 से 5 घंटे तक जमने दीजिए।
फिर आप फ्रीज़र में चाक़ू से चेक कर लीजिए, कुल्फी जमी है या नहीं।
यदि जम गई है तो आप उस पर पिस्ता और ड्राई फ्रूट से सजाकर उसे सर्व कर दें।






