- Prep
- 20 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 40 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian
- Course
- Dessert
मीठा खाना बहुत सारे लोगों को पसंद होता है। लेकिन कई बार मिठाइयां खा-खाकर या तो पेट में हैवी-सा लगने लगता है और या फिर एक जैसी मिठाई खा-खाकर बोर हो जाते होंगे। ऐसे में हम आपको आज एक खास लड्डू बनाना बता रहे हैं। हमारे देश में हर बड़े या शुभ अवसर पर लड्डू बनाए जाते हैं। लड्डू खाना सभी को पसंद होता है। चाहे बड़े हों या बच्चे लड्डू सभी बड़े चाव से खाते हैं। आपने आज तक कई तरह के लड्डू खाए होंगे लेकिन हम आपको आज आटे के लड्डू बनाना सिखा रहे हैं। यक़ीनन ये लड्डू खाकर आप और आपके घरवाले बेहद खुश हो जाएंगे। तो चलिए जानते हैं आटे के लड्डू बनाने की रेसिपी।
Ingredients
- 1/4 कप किशमिश
- 1/4 कप काजू
- 1/4 कप बादाम
- 4-5 छोटी इलायची
- 4-5 काला मिर्च
- 3-4 लौंग
- 1 कप मखाना
- 2 टेबलस्पून घी
- 500 ग्राम आटा
- 400 ग्राम चीनी का बुरादा
Method
आटे का लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में एक चम्मच घी डाल दें।
फिर इसमें सारे ड्राई फ्रूट्स काजू, बादाम, किशमिश और मखाना डालकर हल्का सा भून लें।
अब आप एक बर्तन में सारे मेवे निकालकर उन्हें ठंडे होने के लिए छोड़ दें।
फिर उसी पैन में छोटी इलायची, लौंग और काली मिर्च डालकर भूनें और उसे भी अलग से निकाल दें।
अब दूसरी गैस पर एक और पैन चढ़ाकर आप उसमें घी डाल दें और उसमें अच्छी तरह से आटा भून लें।
फिर आप लौंग, छोटी इलायची और मखाना को मिक्सी में डालकर बारीक पीस लें।
साथ ही बादाम और काजू को भी मिक्सी में अच्छे से पीस लें।
अब आप इन सभी सामग्री को भुने हुए आटे में डालकर मिक्स कर लें।
अब इसमें पिसी हुई चीनी डाल दें।
जब ये सब अच्छे से मिक्स हो जाए तो फिर आप अपने हाथ में घी लगाकर इसके लड्डू बनाकर एक प्लेट में रख दें।
जब सभी लड्डू बनकर तैयार हो जाए तो आप इन्हें एक डब्बे में बंद करके रख दें और जब मन चाहे निकालकर खा लें।




