- Prep
- 10 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian
- Course
- indian sweets
Ragi Laddu Recipe: मीठा खाना बहुत सारे लोगों को पसंद होता है। लेकिन कई बार मिठाइयां खा-खाकर या तो पेट में हैवी-सा लगने लगता है और या फिर एक जैसी मिठाई खा-खाकर बोर हो जाते होंगे। ऐसे में हम आपको आज एक ऐसी स्वीट डिश की रेसिपी बता रहे हैं जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। आपने आज तक मोतीचूर के लड्डू, बेसन के लड्डू तो बहुत बार खाए होंगे लेकिन क्या कभी रागी के लड्डू खाएं हैं? जी हां, रागी के लड्डू (Ragi Laddu Recipe) पौष्टिक तत्वों से भरपूर होते हैं। इस नई डिश को ट्राई करके घरवाले बेहद खुश हो जाएंगे। तो चलिए जानते हैं रागी के लड्डू बनाने की रेसिपी।
Ingredients
Method
रागी के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले आप ड्राई फ्रूट्स को छोटे टुकड़ों में काट लें। आप चाहे तो अखरोट और किशमिश भी मिला सकते हैं।
फिर आप गैस पर एक एक कड़ाही रखें और उसमे घी डाल दें।
घी गर्म हो जाने पर आप उसमें रागी का आटा डालकर भून लें।
आटे को 1-2 मिनट तक सेंकने के बाद आप उसमें कटे हुए काजू, बादाम डालकर मिला दें।
करीब एक मिनट और भूनने के बाद आप गैस बंद कर दें और आटे को ठंडा होने रख दें।
आटा ठंडा हो जाने पर आप उसमें चीनी का बूरा मिलाएं।
फिर आप अपने हाथों में थोड़ा सा देसी घी लगा लें और थोड़ा-थोड़ा सा मिश्रण हाथों में लेकर लड्डू बनाना शुरू करें।
जब सब लड्डू बन जाए तो आप उन्हें कुछ देर के लिए अलग रख दें, जिससे कि लड्डू अच्छे से सेट हो जाए।
इस प्रकार रागी के लड्डू बनकर तैयार है।




