- Cook
- 19 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian
- Course
- fruit dishes
गर्मियों के मौसम में कई रसीले फल बाजार में मिल जाते हैं, जिनमें से एक है अंगूर. अंगूर सभी को खूब पसंद होता है. गर्मी के मौसम में इसकी कमर भी काफी कम होती है. आप अंगूर को सलाद के तौर पर भी खा सकते हैं और साथ ही इसकी किशमिश भी बना सकते हैं.
एक्सपर्ट्स बताते हैं कि किशमिश (Make Raisin at Home) शरीर में आयरन की कमी को पूरा करती है और साथ ही आपका खून भी साफ करती है. बाजार में तो किशमिश काफी महँगी मिलती है, लेकिन आप घर में बेहद ही सस्ते दाम में अंगूर से किशमिश बना सकते हैं. इसे आप ऐसे भी खा सकते हैं और पकवानों में डालकर भी खा सकते हैं. किशमिश (Make Raisin at Home) हर डिश के साथ मैच हो जाती है. हम आपको आज किशमिश बनाने का बेहद आसान तरीका बता रहे हैं.
Ingredients
- 1 किलो अंगूर
- पानी
Method
किशमिश बनाने के लिए आपको सबसे पहले अंगूरों को इडली स्टीमर में उबलते हुए पानी में 15 से 20 मिनट तक ब्लांच करना (उबालना) होगा.
अंगूर को तब तक उबालें जब तक वह फूल कर ऊपर न आ जाएं. उबलने पर इनका रंग पीला होने लगेगा.
फिर आप इसे एकदम ठंडे पानी में डाल दें.
इसके बाद आप एक सभी अंगूरों को सूती चादर पर डालकर ऐसी जगह फैला दें जहां धूप आती है और इसे दो-तीन दिन तक सूखने दें.
धीरे-धीरे आप देखेंगे कि अंगूर सूखने लगेंगे.
अंगूरों को पूरी तरह से सूखने में 96 घंटे का समय लगता है.
आप इन्हें कुछ देर पंखे के नीचे भी सुखा सकते हैं.
इस तरह आपकी किशमिश बनकर तैयार है.




