- Prep
- 4h
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, north indian
- Course
- indian breads, sunday special
आज हम जानेंगे बिना तंदूर के इस्तेमाल किए तंदूरी रोटी बनाने की रेसिपी। घर पर बनी यह रोटी स्वाद और सेहत दोनों के ही लिहाज से बेस्ट है। नाश्ते से लेकर लंच और डिनर तक का है बेस्ट ऑप्शन।
क्या तंदूरी रोटी का नाम सुनते ही आपकी आंखों के सामने जबरदस्त स्वाद के साथ रेस्टोरेंट पर मिलने वाले की तंदूरी रोटी की याद आ जाती है और जुबां पर पानी, तो इसमें छिपाने वाली बात नहीं साफ है कि आप भी इस लजीज फूड के फैन हैं। वैसे कितना अच्छा होता है ना आप किसी चीज के फैन हो आप आपको उसे घर पर आसानी से और सेहतमंद बनाने का तरीका पता चल जाए। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं घर पर बिना तंदूर के इस्तेमाल किए हुए तंदूरी रोटी बनाने की रेसिपी।
Ingredients
Method
घर पर तंदूरी रोटी बनाने के लिए सबसे पहले मैदे में चीनी, नमक, रिफाइंड और मीठा सोडा मिक्स कर लें.
अब मैदे में गरम पानी डालकर सॉफ्ट आटा तैयार कर लें. फिर इसे कुछ देर के लिए कम से कम 4 घंटे ढक कर साइड में रख दें.
इससे मैदे में खमीर उठ जाएगा और तंदूरी रोटियां फूली-फूली बनेगीं.
अब आटे को एक बार फिर से अच्छी तरह गूंथ लें. फिर कड़ाही को उल्टा करके गैस पर रख दें.
कड़ाही गर्म होने के बाद इसपर हल्का सा तेल अप्लाई करें.
अब मैदे के आटे से लोई बनाएं. इसपर हरा धनिया और कलौंजी रखकर रोटी को बेल लें.
अब इस रोटी के एक तरफ पानी लगाएं और इसे गरम कड़ाही पर डाल दें. वहीं दोनों तरफ से पकाने के बाद रोटी को उतार लें.
बस आपकी होममेड होटल जैसी तंदूरी रोटी तैयार है. इसे गर्मा गर्म सब्जी के साथ सर्व करें.






