- Prep
- 15 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Madhya Pradesh
- Course
- Breakfast
खाने के साथ नमकीन के तौर पर सेव को काफी पसंद किया जाता है. फूड डिशेस का स्वाद बढ़ाने वाले सेव का पराठा भी कुछ कम नहीं हैं.
इंदौरी सेव का स्वाद काफी पसंद किया जाता है और इसके टेस्ट के दीवाने विदेशों तक फैले हैं. नमकीन के तौर पर काफी फेमस हो चुके सेव से टेस्टी पराठा भी बनाया जा सकता है. आपने आलू का पराठा, गोभी का पराठा समेत ढेरों वैराइटीज के पराठे खाए होंगे, लेकिन अगर सेव से बना पराठा टेस्ट नहीं किया है तो आज हम आपको इंदौरी जायके से भरे सेव पराठे को बनाने का तरीका बताएंगे. इसे खाकर आपके मुंह से खुद ब खुद तारीफ निकल जाएगी. सेव पराठे का स्वाद हर उम्र के लोग पसंद करते हैं. इसे आसानी से तैयार किया जा सकता है.सुबह के बिजी वक्त में जहां ब्रेकफास्ट के तौर पर सेव पराठा बनाया जा सकता है, वहीं लंच या डिनर में भी इसका लुत्फ उठाया जा सकता है. आपने अगर कभी सेव पराठा नहीं बनाया है तो हमारी बताई विधि की मदद से इसे बेहद सरलता से तैयार कर सकते हैं.
Ingredients
- 1 कटोरी गेहूं का आटा
- 1 कटोरी रतलामी सेव
- 1 हरी मिर्च
- ½ कटोरी हरा धनिया
- ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च
- ½ कटोरी कटी हुई प्याज
- नमक
- तलने के लिए तेल
- बटर जरूरत के हिसाब से
Method
प्याज का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आप एक गहरे तले वाले बर्तन में आटा छान लें और इसमें थोड़ा सा नमक मिलकार अच्छे से गूंद लें और इसे ढंककर रख लें।
अब आटे की लोइयां तोड़ लें। लोई को गोलाकार में बेल लें।
इसके बाद उसके बीच में रतलामी सेव रखकर चारों ओर से ऊपर की ओर लोई को बंद कर दें।
अब गैस पर तवा गर्म होने रखें और उसके चारों ओर तेल लगा दें।
फिर आप तवे पर पराठा सिंकने को डाल दें और उसे दोनों तरफ से अच्छी तरह सेंक लें।
इस तरह बनकर तैयार है सेव का पराठा। आप इसे दही, या चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।






