- Prep
- 15 min
- Cook
- 25 min
- Total
- 40 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian
- Course
- Dessert
जब भी कभी मिठाई की बात होती है तो काजू कतली का नाम सबसे पहले सामने आता है। भारत का हर त्यौहार और शादी काजू कतली के बिना अधूरा है। काजू कतली हर किसी की फेवरेट होती हैं। ऐसे में जब भी कुछ मीठा खाने की बात होती है तो काजू कतली ही सामने आती है। हालांकि यह मिठाई बाजार से काफी महंगी मिलती है। इस वजह से कई लोग इसे खरीद नहीं पाते हैं। हम आपको आज घर पर काजू कतली (Kaju Katli Recipe) बनाने की रेसिपी बता रहे हैं। इसे बनाना बेहद आसान भी है और साथ ही काजू कतली बेहद कम समय में बनकर तैयार हो जाती है। तो चलिए जानते हैं काजू कतली (Kaju Katli Recipe) बनाने की रेसिपी।
Ingredients
- एक कप काजू
- आधा कप चीनी
- 1/4 इलायची पाउडर
- घी चिकनाई के लिए
- चांदी का वर्क
Method
काजू कतली बनाने के लिए आप सबसे पहले काजू को बारीक पीस लें।
अब आप एक कड़ाही में चीनी और पानी डालकर उसे उबाल लें।
अच्छे से उबल जाने के बाद आप उसमें काजू का पाउडर और इलायची पाउडर डालकर मिक्स कर लें।
इसे आप तब तक उबाले जब तक ये गाढ़ा ना हो जाए।
फिर आप गैस बंद करके ठंडा होने को छोड़ दें।
ठंडा होने के बाद आप इसे अच्छे से गूथकर नरम कर लें।
यदि आपका मिश्रण सुख रहा है तो आप उसमें दूध डालकर नरम कर लें।
अब आप एक थाली पर घी लगाकर चिकना कर लें।
अब आप इसमें मिश्रण डालकर इसे बेलन से चिकना कर लें।
फिर जमने के बाद आप चाक़ू से इसके पीस कर लें।
सभी पीस के ऊपर चांदी के वर्क से डेकोरेशन करा लें।
इस प्रकार आपकी काजू कतली बनकर तैयार है।






