- Prep
- 20 min
- Cook
- 45 min
- Cuisine
- Kashmir, kashmiri, mughlai
- Course
- dinner, Main Course, party dish, sunday special
कश्मीरी डिश का मजा अपने घर में बैठे-बैठे लेना है, तो मटन यखनी पुलाव की रेसिपी बनाएं। लंच या डिनर या फिर सन्डे के लिए यह एक परफेक्ट ऑप्शन होगा। चलिए फिर जानते इस रेसिपी के बारे में।
यखनी पुलाव उन इंडियन डिशेज में से एक है, जिसे कई सालों से अलग-अलग संस्कृतियों में अलग-अलग तरह से बनाया जा रहा है। नपे-तुले मसालों के साथ इस एक रेसिपी इस डिश को एक प्रैक्टिस्ड तकनीक से तैयार किया जाता है। फारसी शब्द यखनी से इसका नाम रखा गया, जिसका मतलब ब्रॉथ होता है। ऐसा माना जाता है कि फारस से यह पॉपुलर डिश भारत तक पहुंची और फिर हम भारतीयों के मेनू में शामिल हो गई।
इस डिश को आप भी घर पर तैयार कर सकते हैं और अगर आप रेसिपी जानना चाहें तो नोट करें इस रेसिपी को। आज हम उन्हीं पुराने कश्मीरी तरीकों से ये रेसिपी को आपके सामने रख रहे हैं। चलिए जानते हैं कि इस ऑथेंटिक कश्मीरी यखनी मटन पुलाव को कैसे बनाया जाता है।
Ingredients
- 1 किलो मटन
- 1 बड़ियां
- 4 बड़ी इलाइची
- 3 हरी
- ½ Tbsp सौंफ
- 3 से 4 लौंग
- 12 से 15 काली मिर्च
- 2 प्याज़
- नमक स्वादानुसार
- 2 कप दही
- 1½ Tbsp तेल
- 2 Tbsp देसी घी
- कोतमीर चॉप की हुई
- 1 Tsp शाही जीरा
- 1 प्याज
- 3 से 4 हरी मिर्च
- 1 इंच अदरक
- 3 से 4 कप पानी
- ½ tsp सिरका
- 3 कप बासमती चावल
- 1½ Tbsp केसर का भीगा हुआ पानी
- 5 Tbsp बिरिस्ता
- कोतमीर बारिक कटी हुई
Method
इसे बनाने के लिए सबसे पहले मटन मैरिनेशन तैयार कर लें। इसके लिए एक बाउल में मटन के टुकड़े, बड़ियां, काली इलायची, हरी इलायची, सौंफ, लौंग, काली मिर्च, तेजपत्ता, 2 प्याज बारीक कटी हुई, स्वादानुसार नमक, दही डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसे 15 मिनट के लिए मैरिनेट करने के लिए अलग रख दें।
अब यखनी तैयार कर लें और इसके लिए एक गहरी हांडी में तेल, घी डालें। जब यह गर्म हो जाए तो इसमें शाही जीरा डालें और इसे अच्छी तरह से फूटने दें।
अब बारिक स्लाइस की हुई प्याज डालकर इसे एक मिनट तक पकाएं, ताकि यह सुनहरा हो जाए। अब इसमें मैरिनेट किया हुआ मटन डालें और अच्छी तरह से भूनें।





