- Prep
- 20 min
- Cook
- 45 min
- Cuisine
- Kashmir, kashmiri, mughlai
- Course
- dinner, Main Course, party dish, sunday special
कश्मीरी डिश का मजा अपने घर में बैठे-बैठे लेना है, तो मटन यखनी पुलाव की रेसिपी बनाएं। वीकेंड्स पे बनाएं हमारे साथ यह स्पेशल डिश और करें अपने परिवार वालों के साथ एंजॉय।
यखनी पुलाव उन इंडियन डिशेज में से एक है, जिसे कई सालों से अलग-अलग संस्कृतियों में अलग-अलग तरह से बनाया जा रहा है। नपे-तुले मसालों के साथ इस एक रेसिपी इस डिश को एक प्रैक्टिस्ड तकनीक से तैयार किया जाता है। फारसी शब्द यखनी से इसका नाम रखा गया, जिसका मतलब ब्रॉथ होता है। ऐसा माना जाता है कि फारस से यह पॉपुलर डिश भारत तक पहुंची और फिर हम भारतीयों के मेनू में शामिल हो गई।
Ingredients
Method
इसे बनाने के लिए सबसे पहले मटन मैरिनेशन तैयार कर लें। इसके लिए एक बाउल में मटन के टुकड़े, बड़ियां, काली इलायची, हरी इलायची, सौंफ, लौंग, काली मिर्च, तेजपत्ता, 2 प्याज बारीक कटी हुई, स्वादानुसार नमक, दही डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसे 15 मिनट के लिए मैरिनेट करने के लिए अलग रख दें।
अब यखनी तैयार कर लें और इसके लिए एक गहरी हांडी में तेल, घी डालें। जब यह गर्म हो जाए तो इसमें शाही जीरा डालें और इसे अच्छी तरह से फूटने दें।
अब बारिक स्लाइस की हुई प्याज डालकर इसे एक मिनट तक पकाएं, ताकि यह सुनहरा हो जाए। अब इसमें मैरिनेट किया हुआ मटन डालें और अच्छी तरह से भूनें।
इसे मध्यम आंच पर 7-8 मिनट तक पकाएं और फिर अदरक स्लाइस की हुई, हरी मिर्च बारीक कटी हुई और हरा धनिया डालकर मिला दें। आवश्यकतानुसार पानी, सिरका डालें और कलछी की मदद से इसे भून लें। यखनी को थोड़ी देर या मटन के नरम होने तक उबालें।
मटन के टुकड़ों को एक ट्रे में निकाल लें और आगे इस्तेमाल के लिए अलग रख दें। यखनी को छान लें और आगे इस्तेमाल के लिए अलग रखें।
अब मटन यखनी पुलाव तैयार करने के लिए एक गहरी हांडी में घी डालें। एक बार जब यह गर्म हो जाए तो इसमें तेज पत्ता, दालचीनी, जीरा, सौंफ डालें और इसे अच्छी तरह से फूटने दें।
पका हुआ मटन डालें और मध्यम आंच पर 2-4 मिनट के लिए भूनें।
तैयार यखनी डालें, उबाल आने पे 20 मिनट के लिए भिगोए हुए सेला बासमती चावल डालें और ढक्कन से ढक दें। इसे 10-15 मिनट तक दम पर पकने दें या मलमल के कपड़े से ढक दें
जब चावल अच्छे से पक जाएं तो उसमें थोड़ा-सा केसर का पानी डालें और चावलों को हल्के हाथ से मिला लें
इसे एक सर्विंग बाउल में डालें। इसे तले हुए प्याज़ और हरा धनिया डालकर सजाएं। आपका मटन यखनी पुलाव तैयार है,रायते और सालन के साथ इसका मजा लें।





