- Prep
- 10 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Gujarati
- Course
- dinner
जब भी खाना बनाने का मन नहीं करता तो हमारे भारत में खिचड़ी सबसे बेस्ट ऑप्शन होता है। ये झटपट बिना मेहनत किए बन भी जाती है और साथ ही लाइट फ़ूड भी रहती है। खिचड़ी एक बहुत ही पौष्टिक खाना है। लेकिन आज के दौर में ज्यादातर लोग खिचड़ी तभी खाते हैं जब तबीयत नासाज होती है। यदि आप भी वही सादी खिचड़ी खा-खाकर ऊब गए हैं, तो हम आपके लिए आज लेकर आए हैं खास काठियावाड़ी मसाला खिचड़ी की रेसिपी (Kathiyawadi Masala Khichdi Recipe)।
काठियावाड़ी मसाला खिचड़ी अपने स्पेशल टेस्ट की वजह से सभी को पसंद आती है। इसका नाम सुनकर या तस्वीर को देखकर ही आप समझ गए होंगे कि ये मसालेदार खिचड़ी खाने में कितनी लाजवाब लगती होगी। आप इस रेसिपी को डिनर या लंच में बना सकते हैं या कुछ हल्का और चटपटा खाने का मन हो तो मसाला खिचड़ी एक बेहतर विकल्प होता है। तो चलिए जानते हैं काठियावाड़ी खिचड़ी बनाने की रेसिपी (Kathiyawadi Masala Khichdi Recipe)।
Ingredients
- चावल एक कटोरी
- मूंग दाल छिलके वाली एक कटोरी
- प्याज
- आलू
- अदरक ग्रेटेड 1 टीस्पून
- लहसुन की कलियां 6
- हरी लहसुन कटी हुई एक टेबलस्पून
- मटर आधा कटोरी
- कटी हुई एक टमाटर
- हल्दी आधा टीस्पून
- लाल मिर्च पाउडर 1 टेबलस्पून
- गरम मसाला आधा टीस्पून
- हरा धनिया बारीक कटा हुआ 3 टेबलस्पून
- तेल जरूरत के मुताबिक
- नमक स्वाद अनुसार
Method
काठियावाड़ी मसाला खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले चावल और मूंग दाल लेकर उन्हें साफ कर धो लें।
इसके बाद आप आलू, प्याज, टमाटर को बारीक काट लें।
कुकर में दाल-चावल डालने के बाद आप उसमें कटे हुए आलू, मटर, हल्दी और स्वादानुसार नमक डाल दें।
अब दाल-चावल का चार गुना पानी डालकर खिचड़ी को अच्छे से उबाल लें।
अब एक कढ़ाई ले और उसमे तेल गर्म होने रख दें।






