- Prep
- 15 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 6
- Cuisine
- Italian
- Course
- Breakfast, Snacks
रोजाना एक जैसा नाश्ता कर-करके अगर बोर हो गए हैं और बच्चे भी अब कुछ नए की डिमांड कर रहे हैं तो आप अपने ब्रेकफास्ट या फिर शाम के स्नैक्स में बनाएं कटोरी ब्रेड पिज्जा, जाने रेसिपी
कटोरी ब्रेड पिज्जा का नाम सुनते ही बच्चों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. ब्रेकफास्ट के तौर पर हो या स्नैक्स के तौर पर ब्रेड पिज्जा को काफी पसंद किया जाता है. बाजार में मिलने वाला पिज्जा तो आपने भी कई बार खाया होगा लेकिन ब्रेड पिज्जा का स्वाद अगर नहीं लिया है तो इसे घर पर बनाकर खा सकते हैं. अगर आप ऐसे जैसा नाश्ता कर करके भी अगर बोर हुो चुके हैं और बच्चों की डिमांड पर कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो कटोरी ब्रेड पिज्जा को बना सकते हैं. ये रेसिपी मिनटों में ही तैयार हो जाती है. इसे बनाना भी काफी सरल है.
Ingredients
Method
ब्रेड पिज्जा कटोरी बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड के ऊपर कटोरी रखकर प्रेस करें. जिससे ब्रेड गोलाकार में कट जाएंगे.
ब्रेड पिज्जा कटोरी की स्टफिंग तैयार करने के लिए बॉउल में स्वीट कॉर्न, बेबी कॉर्न और शिमला मिर्च ले लें.
अब इसमें ऑरिगेनो, काली मिर्च, मॉजेरेला चीज़ और नमक एड कर लें.
ब्रेड को बेलन से बेलकर पतला कर लें. फिर इसपर पिज्जा सॉस लगाएं.
अब ब्रेड को कटोरी में रखकर सेट करें. जिससे इसे कटोरी का आकार मिल जाएगा.
फिर ब्रेट कटोरी में स्टफिंग भर दें. इसके ऊपर थोड़ा सा चिल्ली फ्लेक्स और ऑरिगेनो स्प्रेड करें.
इसके बाद ब्रेड को ओवन में 180 डिग्री पर 5 मिनट के लिए बेक कर लें.
बस आपका कटोरी पिज्जा तैयार है. इसे टोमैटो केचअप के साथ बच्चों को सर्व करें.






