- Prep
- 15 min
- Cook
- 15 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- indian sweets
आज हम आपको आलू या चावल की नहीं बल्कि केले की खीर बनाने की आसान विधि साझा कर रहे हैं, जिसकी मदद से कुछ ही मिनटों में यह स्वीट डिश तैयार की जा सकती है।
समर सीजन में घरों में आम के साथ-साथ फलों की भी भरमार हो जाती है। इतने सारे फलों को कहां रखा जाए। फलों को ज्यादा दिन रखने से वह खराब हो जाते हैं और सबसे ज्यादा जल्दी खराब होता है, केला। हालांकि, केला एक ऐसा फ्रूट है जिसका शेक से लेकर फ्रूट चाट और चिप्स बनाने में तक में उपयोग किया जाता है।
Ingredients
Method
सबसे पहले एक पतीले को धोकर गैस पर गर्म होने के लिए रख दें। फिर इसमें दूध डालकर उबाल आने तक तेज आंच पर पका लें।
एक उबाल आने के बाद 4 छोटी इलायची कुटी हुई, आधा कप कंडेंस्ड मिल्क, आधा कप चीनी, 4 केसर के धागे डालकर हल्की आंच पर पकने दें।
बीच में और किनारों पर लगातार चलाते रहें।
जब दूध का कलर बदलने लगे तो कटे हुए केले, एक कप कसा हुआ नारियल, कटे हुए काजू डाल दें। लगातार चलाते हुए केले को मैश करते हुए पका लें।
केले मैश होने के बाद खीर गाढ़ी होने लगेगी। जब खीर गाढ़ी हो जाए, तो गैस बंद कर दें। फिर खीर को ठंडा होने के लिए फ्रिज में स्टोर करने के लिए रख दें।






