- Prep
- 40 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 1h
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- Dessert
हमारे देश में चावल के बिना लोगों का भोजन अधूरा है। अब ना सिर्फ साउथ या बिहार बल्कि पूरे देश में चावल सभी फेवरेट डिश बन चुकी है। चावल को कई तरह से बनाया जाता है। कभी इसे सिंपल बनाते हैं तो कभी पुलाव या खिचड़ी के रूप में। आज तक आपने नमकीन चावल ही खाए होंगे लेकिन हम आपको आज मीठे चावल बनाने की रेसिपी बता रहे हैं। मीठा खाने के शौक़ीन लोगों को मीठे चावल बहुत पसंद आएँगे। बच्चों से लेकर बड़ो तक हर किसी को मीठे चावल बहुत पसंद आएँगे। इसे केसरिया भात भी कहा जाता है। इसे आप किसी पूजा-पाठ में भगवान को भोग भी लगा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं केसरिया भात बनाने की रेसिपी।
Ingredients
- बासमती चावल – 200 ग्राम (एक कप)
- चीनी – 150 ग्राम (3/4 कप)
- दूध – आधा कप
- घी – 2-3 टेबल स्पून
- केसर – 20-25 टुकड़े
- काजू – 12-14 (छोटे छोटे टुकड़े कर लीजिये)
- बादाम – 8-10 (छोटे टुकड़े कर लीजिये)
- किशमिश – एक टेबल स्पून
- इलाइची – 4-5 (छील कर कूट लीजिये)
Method
केसरिया भात बनाने के लिए आप सबसे पहले चावल को अच्छे से धोकर पानी में भिगो दीजिए।
फिर आप दूध में थोड़ी सी केसर डालकर रख दीजिए।
अब आप कड़ाही में देसी घी डालें और जब पिघल जाए तो आप उसमें काजू, बादाम, किशमिश डालकर अच्छे से रोस्ट कर लें।
फिर आप इन ड्राई फ्रूट्स को एक बाउल में निकाल लें।
अब आप घी वाली कड़ाही में चावल को डालकर अच्छे से भून लें।
जब कुछ देर चावल भून जाए तो फिर आप उसमें केसर वाला दूध डाल दें।
आप चावल को अच्छी से चलाते हुए पकाएं। जब चावल में दूध आधा हो जाए तो फिर आप इसमें चीनी मिला लें।
इसके बाद आप फिर चावल तक तब तक पकाएं जब तक वो पूरा दूध न सोख लें।
जब वह अच्छे से पक जाए तो फिर आप इसमें इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।






