- Prep
- 10 min
- Cook
- 30 min
- Total
- 40 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Dessert, summer dishes, sweet dish
Kesariya Kheer Recipe: मीठे में खीर खाना कई लोगों का पसंदीदा व्यंजन होता है. खासकर गर्मियों में ठंडी-ठंडी स्वादिष्ट खीर खाने का मजा ही अलग होता है. ऐसे में खीर बनाने के लिए लोग अक्सर चावल का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन चावल की खीर में कुछ अन्य चीजें मिलाकर आप केसरिया खीर (Kesariya Kheer Recipe) तैयार कर सकते हैं. चावल और केसर की खीर लजीज होने के साथ-साथ हेल्दी भी होती है. तो आइए जानते हैं केसरिया खीर बनाने की बेस्ट रेसिपी, जिसे फॉलो करके आप मिनटों में स्वादिष्ट डेजर्ट का लुत्फ उठा सकते हैं.
ये भी पढ़ें – बच्चों के लिए बनानी है चीज़ी और हेल्दी डिश, तो जरूर ट्राई करें ब्रेड पनीर चीज़ सैंडविच की रेसिपी
Ingredients
Method
डेजर्ट में केसरिया खीर तैयार करने के लिए सबसे पहले बासमती चावल को आधे घंटे के लिए पानी में भिगो दें.
आधे घंटे बाद चावल का पानी छान दें और इसे हल्का दरदरा पीस लें.
अब पैन में घी गर्म करें और इसमें चावल डालकर भूनें.
चावल का रंग गोल्डन ब्राउन होने के बाद पैन में दूध डाल दें और इसमें उबाल आने के बाद गैस धीमी कर दें.
ऐसे में 30-40 मिनट के अंदर चावल अच्छी तरह से पक जाएंगे और दूध भी गाढ़ा दिखने लगेगा.
इसके बाद दूध में चीनी, केसर, काजू और बादाम मिक्स कर दें. सभी सामग्रियों को 5-10 मिनट तक चलाएं.
आखिर में इलायची पाउडर डालकर गैस बंद कर दें और खीर को हल्का ठंडा होने दें.
वहीं गर्मियों में चिल्ड खीर का मजा उठाने के लिए आप इसे कुछ समय तक फ्रिज में रख सकते हैं.
बस आपकी केसरिया खीर तैयार है. इसे ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके सर्व करें.






