- Prep
- 20 min
- Cook
- 25 min
- Cuisine
- Indian, north indian
- Course
- dinner, eid dishes, Lunch, party dish, sunday special
आज हम रेसिपी ऑफ द डे में आपको हेल्दी कीमा पूरी बनाने की विधि के बारे में बताने जा रहे हैं, जो घर पर मिनटों में और आसानी से बनाई जा सकती है।
पूरी खाना भारत में लोगों को बहुत ही पसंद है। हर राज्य में अलग तरह की पूरी बनायी जाती है। पूरियों के ना जाने कितने नाम भारत में मशहूर हैं। साथ ही, उन्हें बनाने का तरीका भी अलग है और उनका स्वाद भी अलग है। वैसे पूरी का नाम आते ही आलू की सब्जी ध्यान में आ जाती है लेकिन क्या आपने कभी कीमे की पूरी ट्राई की है और वो भी बरसात के मौसम में?
अगर नहीं, तो आज हम रेसिपी ऑफ द डे में आपके साथ कीमा पूरी बनाने की आसान रेसिपी साझा कर रहे हैं, जिसे आप इस बरसात के मौसम में जरूर ट्राई करें।
Ingredients
Method
सबसे पहले पूरी बनाने के लिए आप आटा तैयार करें। इसके लिए एक बाउल में आटा और नमक, पिसा हुआ जीरा, सोडा और अजवाइन डालें और सख्त आटा गूंद लें।
अब आपको कीमा (मटन) तैयार करना होगा। इसके लिए आप एक पैन में 2 से 3 चम्मच तेल डालें, तेल को अच्छे से गर्म कर लें। फिर उसमें जीरा डाल कर उसके चटकने का इंतजार करें।
जब जीरा चटकने लगे तो उसमें कटी हुई प्याज डालकर सुनहरा होने तक पकाएं। फिर इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालें और चलाते रहें।
अब इसमें सभी मसाले यानी नमक, हल्दी, मिर्च, गरम मसाला आदि डालें। फिर इसमें टमाटर और पानी डालें और 2 से 3 मिनट तक अच्छे से पकने दें।
आपके पास एक ग्रेवी तैयार हो जाएगी अब इसमें कीमा डाल दें और कुछ देर पकने दें। जब कीमा अच्छे से पक जाए तो उसमें कटी हुई धनिया पत्ती डालें और गैस ऑफ कर दें। आपका कीमा तैयार है।
अब आपको पूरी बनानी है। पूरी बनाने के लिए आप आटे को बेल कर पूरी का आकार दें।
अब पूरी की एक परत लें फिर कीमा डालें और अब पूरी की दूसरी परत लें। पूरी में कीमे को अच्छे से भर दें। अब कढ़ाही में तेल डालें और गर्म कर लें। इसके बाद आप पूरी को तेज आंच पर तल लें।
जब पूरी अच्छी तरह से पक जाए, तो उसे निकाल लें और चटनी के साथ सर्व करें।





