- Prep
- 15 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian, rajasthani
- Course
- dinner, Lunch
Boondi Kadhi Recipe: लंच में कढ़ी खाना कुछ लोगों को काफी पसंद होता है. खासकर कढ़ी चावल का स्वाद हर किसी का फेवरेट होता है. वहीं कढ़ी में लोग अक्सर प्याज और बेसन की पकौड़ी डालते हैं. मगर क्या आपने कभी बूंदी की कढ़ी (Boondi Kadhi Recipe) ट्राई की है. बूंदी की कढ़ी बनाने की रेसिपी काफी आसान होती है. ऐसे में अगर आप नॉर्मल कढ़ी खाकर बोर हो गए हैं. तो आप बूंदी की कढ़ी बनाने की आसान रेसिपी फॉलो कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं बूंदी की कढ़ी बनाने की विधि.
ये भी पढ़ें – घर पर ट्राई करें चिली योगर्ट डिप की रेसिपी, 5 मिनट में बनेगी होममेड हेल्दी मेयोनीज़
Ingredients
Method
बूंदी की कढ़ी बनाने के लिए सबसे पहले बॉउल में दही और बेसन मिक्स करें. फिर इसमें पानी डालकर चलाएं.
अब पैन में तेल गर्म करें. फिर इसमें मेथी, जीरा, सौंफ और हींग डालकर भूनें.
इसके बाद पैन में प्याज डालें और सॉफ्ट होने तक पकाएं.
फिर पैन में अदरक लहसुन का पेस्ट डालें और 1 मिनट तक चलाएं.
अब पैन में धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक एड करें.
कुछ देर भूनने के बाद इसमें दही का घोल डालकर उबाल आने तक चलाएं.
फिर इसमें बूंदी डालें और कढ़ी गाढ़ी होने तक धीमी आंच पर पकाएं.
वहीं कढ़ी में तड़का लगाने के लिए पैन में घी गर्म करें.
फिर इसमें सरसों के दाने, हींग, करी पत्ता, सूखी लाल मिर्च और कश्मीरी लाल मिर्च डालें.
सरसों चटकने के बाद इस मिक्सचर को कढ़ी में डालकर चला दें और इसे हरा धनिया से गार्निश करें.
बस आपकी बूंदी की कढ़ी तैयार है. इसे गर्मा गर्म चावल और रोटी के साथ सर्व करें.






