- Prep
- 15 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Italian
- Course
- Breakfast, Snacks
Burger Bun Pizza Recipe: टेस्टी और चीज़ी स्नैक्स का नाम आते ही ज्यादातर लोगों के जहन में सबसे पहले पिज्जा और बर्गर बनाने का ख्याल आता है. ऐसे में बर्गर बन पिज्जा (Burger Bun Pizza Recipe) की आसान रेसिपी फॉलो करना आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है. बर्गर बन पिज्जा बनाकर आप बर्गर और पिज्जा दोनों का स्वाद चख सकते हैं. साथ ही इसे बनाना भी काफी आसान होता है. तो आइए जानते हैं घर पर बर्गर बन पिज्जा बनाने की रेसिपी. जिसकी मदद से आप यम्मी और चीज़ी स्नैक्स का लुत्फ उठा सकते हैं.
ये भी पढ़ें – काले अंगूर और केले से बनाएं ब्लैक करंट बनाना स्मूदी, मिलेगा टेस्ट और हेल्थ का डबल डोज
Ingredients
Method
बर्गर बन पिज्ज़ा बनाने के लिए सबसे पहले बन कोट बीच में से काट कर गड्ढा कर लें.
अब बॉउल में प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च और कॉर्न डालें.
फिर इसमें पिज्ज़ा सॉस, ऑरिगेनो, चिल्ली फ्लेक्स, पनीर और नमक एड करें.
सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर बर्गर बन में भर दें.
अब इसके ऊपर मोज़रेला चीज़ स्प्रेड करें और इसे माइक्रोवेव में रखकर बेक कर लें.
वहीं अगर आप चाहें तो बर्गर बन को तवे पर रखकर धीमी आंच पर ढक कर पका सकते हैं.
बस आपका बर्गर बन पिज्ज़ा तैयार हो जाएगा. इसे स्नैक्स में मजे से सर्व करें.






