- Prep
- 10 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- dinner
कई बार लंच या डिनर के वक्त कुछ टेस्टी खाना चाहते हैं लेकिन ज्यादा कुछ बनाने का ऑप्शन नहीं होता। ऐसे में चिली गार्लिक पराठा आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। वैसे तो आपने आज तक तरह-तरह के आटे से बने परांठे तो खाए होंगे, लेकिन चिली गार्लिक पराठे (Chili Garlic Paratha Recipe) की तो बात ही अलग होती है।
सब्जी ना होने पर चिली गार्लिक पराठे (Chili Garlic Paratha Recipe) को आप सिर्फ अचार, चटनी या दही से भी खा सकते हैं। घर में यदि कोई मेहमान आ जाए तो आप उन्हें भी ये डिश सर्व कर सकते हैं। स्वाद से भरपूर चिली गार्लिक पराठा बनाना भी काफी आसान है। इसे आप बच्चों या बड़ो के टिफिन में भी रख सकते हैं क्योकि ये ठंडा होने के बाद भी उतना ही टेस्टी लगता है जितना की गरमा-गरम सेंकने पर। तो चलिए अब आपको हम टुडे स्पेशल चिली गार्लिक पराठे की रेसिपी बताते हैं।
Ingredients
Method
चिली गार्लिक पराठा बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल में गेहूं का आटा डालें।
आटे में थोड़ा-सा नमक, 1 टी स्पून तेल और पानी डालकर उसे अच्छे से गूंथ लें।
कुछ देर के लिए आटे को ढंककर रख दें।
अब चीज़ को कद्दूकस करें और फिर लहसुन की कलियों को बारीक काट लें। इसमें थोड़ा सा नमक भी डाल लें।
अब आटे की लोई बेल लें और फिर उसमें चिली गार्लिक का पेस्ट चरों तरफ लगा दें।
उसके ऊपर एक और पतली लोई बेलकर पराठे के शेप में रख दें।
फिर एक पैन पर पराठा डालकर उसे थोड़ी देर सेकें।
दोनों तरफ तेल लगाकर गुलाबी होने तक सेंक लें।
अच्छे से सिक जाने पर उसे एक प्लेट में चटनी, सब्ज़ी या दही के साथ सर्व कर दें।
इस तरह डिनर के लिए आपका स्वादिष्ट चिली गार्लिक पराठा बनकर तैयार हो चुका है।






