- Prep
- 30 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian
- Course
- Kitchen Tips, paste
सब्जी में सबसे ज्यादा जो स्वाद बढ़ाता है वो है लहसुन और अदरक का पेस्ट। इसके बिना हर सब्जी अधूरी लगती है। कुछ लोग सब्जी बनाते टाइम ही लहसुन अदरक का पेस्ट बनाते हैं तो कुछ इसे पहले से बनाकर रख लेते हैं। लेकिन सही तरीके से ना बनाने पर ये कई बार ख़राब हो जाता है। ऐसे में हम आपको आज लहसुन और अदरक का पेस्ट बनाने के एक ऐसा तरीका बता रहे हैं, जिससे आपकी सब्जी बेहद ही जायकेदार बनेगी और साथ ही ये पेस्ट लम्बे समय तक ख़राब भी नहीं होगा। आइए जानते हैं लहसुन अदरक का पेस्ट बनाने की रेसिपी।
Ingredients
Method
लहसुन अदरक का पेस्ट बनाने के लिए सबसे पहले आप लहसुन और अदरक को पानी में डालकर आधा घंटे के लिए छोड़ दें।
फिर आप इन सको छीलकर टुकड़ो में काट लें।
अब एक जार में सभी टुकड़ो को डालकर अच्छे से पीस लें।
फिर आप इस मिश्रण में एक चम्मच सिरका डालकर दोबारा इसे पीस लें।
अब इस पेस्ट को आप एक कांच के बर्तन में निकालकर पैक कर दें जिससे हवा ना लगे।
फिर आप इस पेस्ट को फ्रिज में रख दें।
आपका ये पेस्ट काफी समय तक ख़राब नहीं होगा।






