- Prep
- 1h
- Cook
- 1h 30m
- Serves
- 6
- Cuisine
- avadh, awadhi, Hyderabad, Indian, mughlai, Pakistani, Punjabi
- Course
- dinner, Lunch, Main Course
Hyderabadi Chicken Biryani: ईद के इस खास मौके पे, जहां पूरा परिवार होता हैं एक साथ, बनाए कुछ स्पेशल और जीते सबका दिल। हैदराबादी चिकन बिरयानी ( hyderabadi chicken biryani ) एक ऐसी डिश है जिसे कोई भी कभी भी, किसी भी दिन खा सकता है।
तो क्यों न इसे ऑथेंटिक हैदराबादी स्टाइल में बनाया जाए।
चलिए तो फिर शुरुवात करते है, आज की ईद स्पेशल डिश हैदराबादी चिकन बिरयानी बनाने की।

Ingredients
Method
चिकन को अच्छे से धोकर, पानी पसाकर इस साइड पर रख दें।
एक बाउल में 1 कप दही शामिल करे, इस में हल्दी पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, 3 बड़े चम्मच नमक, 4 बड़े चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट को अच्छे से मिक्स कर लें।
इस मिक्स में चिकन के पीसेस को डाले, और अच्छे से मिक्स कर दे, ढक कर इसे 3-4 घंटे फ्रिज में रख दे।
एक बड़े पतीले में 2 लीटर पानी उबलने के लिए चढ़ाए। इस में 6 बड़े चम्मच नमक डाले, सारे खड़े मसाले डालें।
पानी को उबाल आने दे।
इसी बीच आप अपने चावल को धोकर अच्छे से पानी में भिगो ले। ध्यान रखें जितना ज्यादा भीगेगा उतना आपका चावल खिलेगा।
पानी के उबाल आने पे अपना भीगा हुआ चावल डालें, पानी पसाकर।
हल्के हाथ से इसे मिलाए, इस में आप 3 बड़े चम्मच तेल डालें, जिससे चावल आपस में चिपकेगा नहीं, साथ ही साथ आधा नींबू का रस भी डाले।
अब एक पतीले में बचा हुआ तेल डालें, इस में प्याज को डालें, उसे गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करे, फ्राई होने पे उसमें से आधा निकल ले गार्निशिंग के लिए।
इस फ्राइड प्याज में टमाटर डालें, और इसे अच्छे से भुने, जब तक टमाटर गल नहीं जाए।
इसी में फ्राई किए हुए आलू शामिल करें।
अब इस में मैरिनेटेड चिकन डाले और इसे अच्छे से मीडियम आंच पे पकाए।
इसे अच्छे से भूंजे, जब तेल ऊपर आ जाए तो इसे हटा लें।
एक प्याले में निम् गरम दूध में केसर के धागे डालकर मिला लें।
अब एक बड़े पतीले में नीचे चिकन मसाला में से तेल और मसाला डालें। इसके ऊपर चावल की एक परत लगाए।
इसके ऊपर एक बार फिर चिकन मसाला चिकन के साथ डाले, इसके ऊपर पुदीना और कोतमीर कटी हुई थोड़ी सी डालें।
फिर से चावल का लेयर करे।
अब इसके ऊपर, केसर वाला धुद डालें, गरम मसाला पाउडर छिड़के और साथ ही में इसके ऊपर एक हल्का सा लेयर चिकन मसाला का डालें।
फिर से चावल का लेयर करे।
अब इसके ऊपर, केसर वाला धुद डालें, गरम मसाला पाउडर छिड़के और साथ ही में इसके ऊपर एक हल्का सा लेयर चिकन मसाला का डालें।
इसके ऊपर 3 बड़े चम्मच देसी घी अलग अलग जगह पे डालें।
अब इसे एक सिल्वर फाइल से कवर कर लें।
इसके बाद इसे फ्राई किया हुए प्याज ( बरिस्ता) डालें।
और इस 8 मिनट के लिए मीडियम गैस पे रखें, इसके बाद इसे तवा पे रख के 20-25 मिनट काम आंच पे पकने दें।
अब आपकी प्यार भरी चटपटी चिकन बिरयानी तैयार है, इसे रायता के साथ सर्व करें और ईद के खास मौके पे सबको खिलाकर एंजॉय करें।






