- Prep
- 20 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 10
- Cuisine
- Indian, jodhpuri, rajasthani
- Course
- dinner, Lunch, sunday special
Masala Puri Recipe: स्वादिष्ट और लजीज खाना परोसते समय लोग अक्सर पूरियां सर्व करते हैं. ऐसे में सादी पूरी बनाना काफी आम होता है. लेकिन अगर आप सिंपल पूरी से बोर हो गए हैं और खाने में कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं. तो ऐसे में आप मसाला पूरी (Masala Puri Recipe) की आसान रेसिपी फॉलो कर सकते हैं. मसाला पूरी खाने में बेहद टेस्टी और चटपटी होती है. तो आइए जानते हैं मसाला पूरी बनाने के विधि, जिसे ट्राई करके आप कुरकुरी और चटपटी पूरी सर्व कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – गर्मियों में आम से बनाएं डिलिशियस मैंगो डेजर्ट, देखते ही आ जाएगा मुंह में पानी
Ingredients
Method
मसाला पूरी बनाने के लिए सबसे पहले प्याज, टमाटर, आलू और अदरक को ग्राइंड कर लें.
इसके बाद गेहूं के आटे में टमाटर का पेस्ट, तेल,हल्दी पाउडर, कसूरी मेथी, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन, तिल, नमक और तेल एड करें.
सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर पानी डालते हुए आटा गूंथ लें.
अब आटे की लोई लेकर बड़े आकार की रोटी बेलें. फिर कटोरी से दाबकर रोटी को काटें और कचौड़ी के पीस निकाल लें.
अब पैन में तेल गर्म करें और सभी कचौड़ियों को धीमी आंच पर डीप फ्राई कर लें.
गोल्डन ब्राउन होने के बाद कचौड़ियों को निकाल लें और इसे सब्जी या चटनी के साथ सर्व करें.






