- Prep
- 15 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, Punjabi, rajasthani
- Course
- dinner, Lunch
Paneer Kulcha Recipe: लंच में लोग अक्सर कुछ टेस्टी खाना पसंद करते हैं. ऐसे में छोले कुल्चे का स्वाद चखना काफी कॉमन होता है. हालांकि सिंपल कुल्चा तो आपने कई बार खाया होगा. लेकिन अगर आप चाहें तो इस बार पनीर कुल्चा (Paneer Kulcha Recipe) की आसान रेसिपी ट्राई कर सकते हैं. पनीर कुल्चा खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है. वहीं पनीर कुल्चा के साथ छोला सर्व करके आप मजेदार और लजीज डिश एन्जॉय कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं पनीर कुल्चा बनाने की विधि.
ये भी पढ़ें – डिनर पर आ रहे हैं मेहमान, तो फटाफट से बनाएं टमाटर पनीर की सब्जी, खाना बनेगा बेहद स्वादिष्ट और लजीज
Ingredients
Method
लंच में पनीर कुल्चा बनाने के लिए सबसे पहले मैदे में आटा, दही और थोड़ा सा मोयन यानी तेल डालें.
अब पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें. फिर इसे गीले कपड़े में लपेट कर रख दें.
वहीं कुल्चे की स्टफिंग बनाने के लिए पनीर को पीसकर पेस्ट बना लें. वहीं आप इसे कद्दूकस भी कर सकते हैं.
पनीर के पेस्ट में हरी मिर्च जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर, धनिया पाउडर, हरा धनिया और नमक मिक्स करें.
इसके बाद मैदे की लोई बनाएं और हल्का सा दबाकर इसमें पनीर का मिक्सचर भर दें.
अब लोई को चारों तरफ से बंद करें और इसमें पानी लगाकर कुल्चे के आकार में बेल लें.
इसके बाद कुल्चे को गर्म तवे पर बटर या तेल लगाकर सेंके और गोल्डन ब्राउन होने के बाद उतार लें.
बस आपका पनीर कुल्चा तैयार है. इसे गर्मा गर्म छोले और प्याज की स्लाइस के साथ सर्व करें.






