- Prep
- 15 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 12
- Cuisine
- fastfood, half fry
- Course
- Breakfast, Snacks
Sooji Bites Recipe: घर आए मेहमानों को लोग नाश्ते में कुछ स्पेशल खिलाना पसंद करते हैं. ऐसे में अगर आप चाहें तो टेस्टी और क्रस्पी सूजी बाइट्स (Sooji Bites Recipe) तैयार कर सकते हैं. वहीं नूडल्स के साथ बनी सूजी बाइट्स मेहमानों को काफी पसंद आती है. साथ ही स्नैक्स में कुछ डिफरेंट ट्राई करने के लिए भी आप फटाफट से सूजी बाइट्स रेडी कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं सूजी बाइट्स बनाने की रेसिपी, जिसे फॉलो करके आप स्वादिष्ट और कुरकुरे स्नैक्स का मजा उठा सकते हैं.
ये भी पढ़ें –डिनर पर आ रहे हैं मेहमान, तो फटाफट से बनाएं टमाटर पनीर की सब्जी, खाना बनेगा बेहद स्वादिष्ट और लजीज
Ingredients
Method
सूजी बाइट्स बनाने के लिए सबसे पहले पैन में तेल गर्म करें. फिर इसमें जीरा और सरसों के दाने डालें.
सरसों चटकने के बाद पैन में करी पत्ता और हरी मिर्च डालकर चलाएं.
इसके बाद पैन में पानी डालें. फिर इसमें चिल्ली फ्लेक्स और सूजी मिक्स करें.
कुछ देर भूनने के बाद नमक और आलू को मैश करके सूजी में मिक्स कर दें.
अब सभी चीजों को अच्छी तरह से चलाते हुए भूनें. फिर इसमें हरा धनिया एड करें और गैस बंद कर दें.
ठंडा होने के बाद इस मिक्सचर को रोल करते हुए लम्बी सी स्टिक बना लें
फिर इसे चाकू की मदद से काट कर छोटे छोटे टुकड़े निकाल लें.
अब इसके ऊपर उबले हुए नूडल्स लपेटें और इसे गर्म तेल में डीप फ्राई कर लें.
वहीं गोल्डन ब्राउन होने के बाद सूजी बाइट्स को निकालकर प्लेट में रखें.
बस आपकी टेस्टी और क्रिस्पी सूजी बाइट्स तैयार है. इसे टोमैटो सॉस और मेयोनीज़ के साथ सर्व करें.






