- Prep
- 20 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 40 min
- Serves
- 5
मंचूरियन (Veg Manchurian Recipe) वैसे तो एक चाइनीस डिश है, लेकिन यह अब भारतीय लोगों की भी पहली पसंद बन चुकी है। जब भी लोग बाहर घूमने जाते हैं तो इस डिश को जरूर खाते हैं। मंचूरियन (Veg Manchurian Recipe) बहुत तरह से बनाया जा सकता है जैसे वेज मंचूरियन, पनीर मंचूरियन, नॉन वेज लवर्स के लिए चिकन मंचूरियन, लेकिन आज हम आपको सूजी मंचूरियन (Suji Manchurian Recipe) बनाना बताएंगे। सूजी मंचूरियन (Suji Manchurian Recipe) टेस्ट में तो बेस्ट है ही और साथ ही ये सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है।
आमतौर पर मंचूरियन को बनाने के लिए मैदा प्रयोग किया जाता है लेकिन ये पेट के लिए नुकसानदायक होता है, ऐसे में हम मैदे की बॉल्स के बजाय सूजी की बॉल्स तैयार करेंगे। अगर आपका बच्चा मंचूरियन खाने की जिद करता है, तो इस बार आप उसके लिए टेस्टी और हेल्दी सूजी से बने मंचूरियन तैयार करें। ये काफी स्वादिष्ट लगेंगे और इन्हें आप ब्रेकफास्ट में भी परोस सकेंगी। साथ ही सूजी मंचूरियन (Suji Manchurian Recipe) बेहद आसानी से और कम समय में भी बनता है। ब्रेकफास्ट में इस डिश को खाकर बच्चों का दिन बन जाएगा। तो चलिए, अब देर ना करते हुए आपको सूजी मन्चूरियन बनाने की रेसिपी बता देते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले प्याज और शिमला मिर्च को बारीक काट लें।
फिर एक कढ़ाई में हल्का सा तेल डालकर इन्हें थोड़ा भून लें।
अब एक बर्तन में सूजी, दही, नमक, बेसन, काली मिर्च, भूनी हुई सब्ज़ियां, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और स्वादानुसार नमक डालकर उसमें थोड़ा-सा पानी डालकर मिक्स लीजिए।
अब अब अपने हाथों पर थोड़ा सा तेल लगा लें और इस मिश्रण से छोटे छोटे बॉल बना लें।
फिर इन बॉल्स को फ्राई कर लें।
अब ग्रेवी बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल डालकर उसे धीमी आंच पर गर्म करने के लिए रख दें।
तेल गर्म हो जाने पर उसमें बारीक कटा लहसुन, प्याज, शिमला मिर्च, हरी मिर्च डालें और सभी को 5 मिनट तक भून लें।
अब इसमें बारीक कटी हुई पत्ता गोभी, शिमला मिर्च डालें और हाई हीट पर 2 मिनट तक फ्राई करें।
सब्ज़ियां फ्राई हो जाने के बाद उसमें काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, टमाटर सॉस, सोया सॉस, सेजवान चटनी और स्वादानुसार नमक डालकर सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
अब तीन चौथाई कप पानी डालें और इसे उबालें।
कुछ देर तक पकाने के बाद इसमें आरारोट डाल दें। ध्यान रखें आरारोट को एक चम्मच पानी में घोलकर पतला कर ग्रेवी में डालना है।
जब ग्रेवी थोड़ी गाढ़ी हो जाए, तो आप इसमें फ्राई मंचूरियन बॉल्स डालें और उसे 5 मिनट और पकाएं।
इस तरह नाश्ते के लिए आपके स्वादिष्ट सूजी मंचूरियन तैयार हो चुके हैं।






