- Prep
- 30 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 46 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- fastfood, Indian
- Course
- Breakfast, fast food, Snacks
Veg Burger Recipe: फास्ट फूड में बर्गर कई लोगों का फेवरेट होता है. हालांकि मार्किट में मिलने वाला बर्गर सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. ऐसे में अगर आप बर्गर खाने के शौकीन हैं. तो घर पर वेज बर्गर (Veg Burger Recipe) बनाने की आसान रेसिपी फॉलो कर सकते हैं. वेज बर्गर बनाना काफी आसान होता है. वहीं बर्गर में सब्जियां एड करके आप इसे न्यूट्रिएंट्स रिच भी बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं घर पर वेज बर्गर बनाने की रेसिपी.
ये भी पढ़ें – खाने के बाद बच गई है रोटी, तो फेंकने की बजाए ऐसे बनाएं चाट, मिनटों में बनेंगे स्वादिष्ट और चटपटे स्नैक्स
Ingredients
Method
वेज बर्गर बनाने के लिए सबसे पहले बर्गर की पैटी तैयार कर लें.
इसके लिए बॉउल में आलू मैश करें. फिर इसमें उबली हुई सब्जियां, ब्रेड क्रम्ब्स, प्याज, हरा धनिया, अदरक लहसुन का पेस्ट एड करें.
अब आलू में जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर और नमक मिक्स करें.
सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाने के बाद लोई बना लें और इसे दबाकर टिक्की का आकार दे दें.
अब तवे पर तेल लगाकर पैटीज को पकाएं. वहीं गोल्डन ब्राउन होने के बाद इसे निकालकर प्लेट में रख दें.
अब बर्गर बनाने के लिए ब्रेड बन्स को बीच में काटें और इसे हल्का कुरकुरा होने तक तवे पर सेंक लें.
इसके बाद बन्स में टोमैटो केचअप और मेयोनीज़ अप्लाई करें. फिर इसपर सलाद के पत्ते रखें.
अब आलू की पैटी लगाएं. फिर टमाटर, प्याज और खीरे की स्लाइस रखें.
आखिर में पनीर का टुकड़ा रखकर बन्स को बंद कर दें. वहीं आप इसमें चीज़ स्लाइस भी डाल सकते हैं.
इसके बाद बर्गर को तवे पर सेंक लें. बस आपका बर्गर तैयार है. इसे टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें.






