- Prep
- 15 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Dessert
हलवे का नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है. जब हमारे सामने गर्मा-गर्म घी में तैरता हुआ हलवा आता है फिर तो भूख और ज्यादा बढ़ जाती है. आपने आज तक आटे का हलवा, सूजी का हलवा, गाजर का हलवा, बादाम का हलवा जैसे और भी कई हलवे खाए होंगे. लेकिन क्या आपने कभी लौकी का हलवा (Lauki Halwa Recipe) खाया है?
लौकी में पोषक तत्वों का खजाना छुपा है ये तो हम सभी जानते हैं और अक्सर इसका सेवन सब्जी के तौर पर करते हैं. वैसे तो लौकी का नाम सुनते ही बच्चों से लेकर बड़ो तक सबके नाक-मुंह सड़ने लग जाते हैं. लेकिन लौकी सबसे सेहतमंद सब्जियों में से एक मानी जाती है. ये फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होती है, जो हमारी सेहत के लिए लाभकारी होती है. बावजूद इसके कई ऐसे लोग हैं जो लौकी खाना पसंद नहीं करते हैं. अगर आपके घर में भी बच्चे या बड़े लौकी की सब्जी खाने में आनाकानी करते हैं, तो आप उन्हें लौकी का हलवा (Lauki Halwa Recipe) खिला सकते हैं. ये बेहद कम समय में बनकर भी तैयार हो जाता है. आइए जानते हैं लौकी का हलवा (Lauki Halwa Recipe) बनाने की आसान रेसिपी.
Ingredients
Method
लौकी का हलवा बनाने के लिए आप सबसे पहले लौकी के छिलके निकाल कर इसे कद्दूकस कर लीजिए.
कद्दूकस करने के बाद आप लौकी में से उसका पानी निकाल लें.
अब एक कड़ाही लें और उसमें 2 टेबल स्पून घी डालकर गैस पर गर्म करें.
घी के गर्म होने पर उसमें लौकी डाल दीजिए.
अब मीडियम आंच पर लौकी को अच्छे से फ्राई करें.
करीब 5 मिनट तक भुन जाने पर आप इसमें दूध डालिए और इसे अच्छे से मिला लीजिए.
इसे तब तक पकने दें जब तक कि दूध लगभग पूरी तरह से सूख न जाए.
दुध को गाढ़ा होने में 15 से 20 मिनट का समय लग सकता है.
अब इसमें चीनी और मावा डालकर दोनों को लौकी के साथ अच्छी तरह से मिक्स कर दें.
हलवा जब गाढ़ा हो जाय तब उसमें काजू, बादाम, और इलायची पाउडर डालिए और गैस बंद कर दीजिए.
इस तरह बनकर तैयार है टेस्टी और हेल्दी लौकी का हलवा.






