- Prep
- 10 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Italian
- Course
- Soup
खाने के पहले सूप पीने का ट्रेंड है, क्योकि इससे भूख और ज्यादा बढ़ जाती है. आपने आज तक कई तरह के सूप पिए होंगे, लेकिन शायद ही कभी मैकरोनी पास्ता सूप (Macaroni Pasta Soup Recipe) ट्राय किया होगा. इसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आना लाजमी है। चाहे किट्टी हो या बर्थडे पार्टी, या फिर घर में मेहमान आ रहे हो, मैकरोनी पास्ता सूप को आप हर जगह आजमा सकते हैं. यह झटपट में बन भी जाता है और आपके गेस्ट को भी खूब मजा आएगा. इसके साथ आप ढेर सारी सब्जियां भी मिला सकते हैं, जिससे सूप टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी हो जाएगा. तो फिर इंतजार किस बात की आज ही 10 मिनट में तैयार करें मैकरोनी पास्ता सूप। आए जानते हैं मैकरोनी पास्ता सूप (Macaroni Pasta Soup Recipe) बनाने की रेसिपी.
Ingredients
Method
सबसे पहले आप मैकरोनी को उबालें. इसके लिए आप एक पैन में 3 कप पानी डालें, मैकरोनी डालें और उबाल आने दें.
अच्छे से पकने के बाद आप इसे ठंडे पानी के नीचे रखकर छान लें और फिर एक तरफ रख दें.
अब एक बर्तन में एक टेबलस्पून मक्खन गर्म करें, उसमें लहसुन डालें और एक मिनट तक भूनें.
लहसुन अच्छे से भुन जाने पर अब आप उसमें प्याज़ डालें और 2 मिनट के लिए और पकाएं.
जब प्याज गोल्डन ब्राउन हो जाए तो उसमें टोमैटो प्यूरी डालकर 2 मिनट तक पकाएं.
2-3 मिनट पकाने के बाद उसमें 3 कप पानी के साथ सभी कटी हुई सब्जियां- गाजर, बीन्स, मटर बर्तन में डालें.
पानी को एक बार उबलने दें और सब्जियों के अच्छे से नरम होने तक उसे उबालें.
अब पास्ता को भी उबलते हुए पानी में डालें और दो मिनट तक पकने दें.
फिर उसमें नमक और काली मिर्च पाउडर डालें और अच्छे से मिक्स करें.
आप इसपर क्रीम, कटा हुआ हरा धनिया और अपनी पसंद के मसाले डालकर इसे सजा सकते हैं.
इस तरह आपका मैकरोनी पास्ता सूप बनकर तैयार है.






