- Prep
- 10 min
- Cook
- 10 min
- Cuisine
- Maharastra
- Course
- chutney, Side Dish
महाराष्ट्र में हरी मिर्च को थेचा के रूप में तैयार करके परोसा जाता है. स्वाद और सेहत के लिए इस हेल्दी टविस्ट से खाने का स्वाद दोगुना बढ़ जाता है। जानते हैं हरी मिर्च से तैयार होने वाले थेचा की रेसिपी.
खाने को तीखा बनाने के लिए हरी मिर्च का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन क्या आपको पता है कि इससे आप कई चीजें भी बना सकते हैं. कई लोग खाने के साथ हरी मिर्च कच्चा खाना पसंद करते हैं क्योंकि इससे खाने का स्वाद बढ़ जाता है. हरी मिर्च से सब्जी, अचार और भरवा मिर्च जैसी कई चीजें बनाई जाती हैं, लेकिन आज हम आपको हरी मिर्च का ठेचा की रेसिपी के बारे में बताएंगे. हरी मिर्च का ठेचा झटपट और आसानी से बन जाती है. इसे आप किसी भी तरह के स्नैक्स के साथ खा सकते हैं. आइए आपको बताते हैं इसकी आसान रेसिपी के बारे में.
Ingredients
Method
एक पैन में तेल गरम करके, मीडियम धीमी आंच पे, मिर्ची डालें,लहसुन डालें और इसे लगातार चलाते हुए 12-15 मिनिट पकाए, बीच में 7 मिनट के जीरा और नमक भी शामिल करें।
एक कुटनी में इसे निकाल कर, भुना हुआ मूंगफली डालकर कूटे।
अब इसे किसी भी रोटी या डाल चावल के साथ परोसें आपका मराठी स्टाइल मिर्ची का ठेचा है तैयार।




