- Prep
- 5 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 13 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian
- Course
- Snacks
Makhana Namkeen Recipe: मखानों का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. वहीं रोस्टेड मखाने खाने में भी बेहद स्वादिष्ट लगते हैं. लेकिन अगर आप चाहें तो रोस्टेड मखानों से टेस्टी नमकीन तैयार कर सकते हैं. आमतौर पर नाश्ते में कई लोग चाय के साथ नमकीन खाना पसंद करते हैं. लेकिन अगर आप चाहें तो मखाने की नमकीन (Makhana Namkeen Recipe) से चटपटे स्नैक्स तैयार करके ब्रेकफास्ट को हेल्दी और न्यूट्रिएंट्स रिच बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं मखाना नमकीन बनाने की आसान रेसिपी.
यो भी पढें – मावा मलाई कुल्फी रेसिपी (Mawa Malai Kulfi Recipe)
Ingredients
- 2 कप मखाना
- 2 बड़ा चम्मच तेल
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 छोटा चम्मच चाटमसाला
- ¼ छोटा चम्मच हींग
- ½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- भुनी हुई मूंगफली
- नमक स्वादानुसार
Method
मखाना नमकीन बनाने के लिए सबसे पहले पैन में तेल गर्म कर लें. वहीं तेल गर्म होने के बाद गैस को मीडियम फ्लेम पर सेट करें.
अब पैन में जीराऔर हींग डालकर भूनें. जीरा गोल्डन ब्राउन होने के बाद पैन में मखाना एड करें.
मखाने को 7-8 मिनट तक मीडियम फ्लेम पर भूनें. जिससे मखाना कुरकुरे और सुनहरे रंग के हो जाएंगे.
मखानों को भूनते समय इसे बीच-बीच में करछी से चलाते रहें. जिससे मखाने जलने का डर नहीं रहेगा.
अब पैन में हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह से भूनें.
मखानों को रोस्ट करने के बाद गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें.
अब मखानों में चाट मसाला और रोस्टेड मूंगफली डालकर मिलाएं. वहीं मखाना ठंडा होने के बाद इसे एयर टाइट कंटेनर में रखकर बंद कर दें.
बस आपकी मखाना नमकीन तैयार है. अब इसे नाश्ते में चाय या कॉफी के साथ सर्व करें. इससे आपका नाश्ता डबल टेस्टी और हेल्दी बन जाएगा.






