- Prep
- 15 min
- Cook
- 25 min
- Total
- 40 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- rajasthani
- Course
- indian sweets
घेवर एक ऐसी मिठाई है जो खासतौर से राजस्थान की डिश है लेकिन अब ये पूरे भारत में पसंद की जाने लगी है। घेवर खासतौर से सावन के महीने में खाया जाता है। रक्षाबंधन के त्यौहार पर तो इसकी सबसे ज्यादा बिक्री होती है। घेवर को सादा भी खाया जाता है और इसे रबड़ी के साथ भी खाया जाता है। यह मुंह में जाते से ही घुल जाने वाली मिठाई है। घेवर न सिर्फ स्वाद में अच्छा लगता है बल्कि इसे खाने से शरीर को भी कई फायदे होते हैं। बरसात में कई प्रकार की संक्रमित बीमारियां हो सकती हैं। ऐसे में घेवर में मौजूद घी शरीर में सूखापन होने से बचाता है। साथ ही ये इम्यूनिटी बूस्टर का काम भी करता है। हम आपको आज मलाई घेवर की रेसिपी के बारे में बता रहे हैं।
Ingredients
- 500 ग्राम मैदा
- 4 ग्राम घी
- 1 लीटर दूध
- 5 ग्राम हरी इलायची का चूरा
- 550 ग्राम चीनी
- 3 चुटकी केसर
- 2 बर्फ के टुकड़े
- 20 ग्राम कटे हुए काजू
- 20 ग्राम कटे हुए बादाम
- 10 ग्राम कटे हुए खरबूजे के बीज
- पानी
Method
सबसे पहले आप एक भारी तले की कड़ाही लें और फिर उसमें घी गर्म कर लें।
जब घी तेज गर्म हो जाए तो आप उसमें बर्फ के टुकड़े डालें।
फिर आप घी और बर्फ को अच्छे से फेंट लें।
अब आप घी में मैदा डालकर इसका बैटर रेडी कर लें।
फिर आप एक बार और कड़ाही में दूसरा घी गर्म करें।
एक भारी तले की कढ़ाई में घी गरम करें, एक गोलाकार मोल्ड रखें और डालना शुरू करें। बीच में बैटर डालें, सुनहरा भूरा होने तक भूनें।
अब आप चाशनी बनाने के लिए पानी और चीनी को अच्छे से घुल जाने तक गर्म करें।
फिर आप घेवर को चाशनी में डालकर निकाल लें।
अब आप घेवर के ऊपर की मलाई बनाने के लिए दूध, चीनी, इलायची पाउडर और केसर को गर्म कर लें।






