- Prep
- 10 min
- Cook
- 5 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Salad
सलाद एक ऐसा व्यंजन है, जो अधिकतर लोग तब खाते हैं जब आप कुछ हल्का और स्वस्थ खाना चाहते हैं। आमतौर पर सलाद को खाना खाने के पहले खाया जाता है, इससे भूख और बढ़ जाती है। लेकिन हर बार वही ककड़ी, टमाटर और प्याज का सलाद खा-खाकर आप भी ऊब गए होंगे। तो हम आपके लिए आज एक स्पेशल सलाद की रेसिपी लेकर आए हैं। हम आपको मैंगो, चीज़ और एवोकाडो सलाद की स्पेशल रेसिपी के बारे में बता रहे हैं। ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद भी होगा। तो चलिए जानते हैं मैंगो एवोकाडो सलाद (mango cheese avocado salad) की रेसिपी।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप आम और एवोकाडो को छीलकर काट लें।
फिर आप आम, एवोकाडो और बोकोनसिनी चीज़ को 3 अलग-अलग छोटे आकार के कटोरे में रखें।
अब एक छोटे कटोरे में जैतून का तेल लें और उसमें नींबू का रस और नमक और काली मिर्च मिलाकर मसाला तैयार करें।
अब आप कटे हुए एवोकैडो के ऊपर 2/3 मैरिनेड डालें और फिर इसे फ्रिज में 10 से 15 मिनट के लिए ठंडा होने रख दें।
मैरिनेड के बचे हुए 1/3 भाग को दो भागों में बाँटें और उसे आप समान रूप से चीज़ स्लाइस और आम के टुकड़ों पर डालें।
अब आप एक स्टील के गोल सांचे का उपयोग करके सीधे प्लेट में सेट करें।
सबसे पहले आप एवोकाडो की परत से शुरू करें, फिर उसके ऊपर पनीर की परत और सबसे ऊपर आम।
इन सबके ऊपर से आप अरुगुला लेट्यूस, अमेरिकन कॉर्न या अपनी पसंद के अनुसार गार्निश करें और ठंडा सर्व कर दें।






