- Prep
- 5 min
- Cook
- 30 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- Dessert
गर्मी के मौसम में शायद ही कोई आम खाने का शौकीन नहीं होगा। वहीं आम के अलावा कुछ लोग मैंगो की टेस्टी डिशें भी बनाना पसंद करते हैं। ऐसे में हम आपको आज मैंगो पुडिंग बनाने की रेसिपी बता रहे हैं। मैंगो पुडिंग झटपट से तैयार हो जाती है। वहीं ये खाने में भी काफी टेस्टी और डिलिशियस नजर आती है। ये एक नो-बेक डेजर्ट रेसिपी है जिसे आसानी से घर पर बनाया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं मैंगो पुडिंग बनाने की आसान रेसिपी।
Ingredients
- आम प्यूरी
- अदरक
- क्रीम
- अंडा
- चीनी
Method
सबसे पहले आप आम और अदरक की प्यूरी बना लें।
आप इसे ब्लेडर में स्मूद होने तक फेंटे।
फिर आप एक कटोरे में क्रीम को फेंटें जिससे वह चिकनी होकर पेस्ट बन जाए।
आम के मिश्रण को पूरी तरह से संयुक्त होने तक सावधानी से फोल्ड करें।
आप इसे अच्छे से मिक्स करके आधे घंटे के लिए फ्रिज में ठंडा होने रख दें।
फिर आप अंडे के सफ़ेद भाग को कटोरे में तब तक फेंटें जब तक कि वे नरम चोटियां न बना लें।
अब आप अंडे की सफेदी में चीनी मिलाएं और इसे आम और क्रीम के मिश्रण के साथ अच्छे से मिक्स जड़ें।
फिर आप इसे एक कांच के ग्लास में डालकर बर्फ के साथ सर्व कर दें।






