- Prep
- 15 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast, energy booster, summer dishes
Mango Oats Smoothie Recipe: आम को फलों का राजा कहा जाता है. ऐसे में गर्मी के दस्तक देते ही ज्यादातर मैंगो लवर्स मार्किट में आम आने का इंतजार करते हैं. वहीं गर्मियों में मैंगो शेक पीना भी काफी कॉमन होता है. मगर क्या आपने कभी मैंगो ओट्स स्मूदी (Mango Oats Smoothie Recipe) का स्वाद चखा है. जी हां, मैंगो ओट्स स्मूदी खाने में काफी टेस्टी होता है. वहीं गर्मियों से राहत पाने के मैंगो ओट्स स्मूदी ट्राई करना बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है. तो आइए जानते हैं मैंगो ओट्स स्मूदी बनाने की रेसिपी, जिसे फॉलो करके आप मिनटों में स्वादिष्ट और हेल्दी ड्रिंक रेडी कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – नॉर्मल ब्रेड रेसिपी से हो गए हैं बोर, तो ऐसे बनाएं टेस्टी गार्लिक ब्रेड, ब्रेकफास्ट बन जाएगा सुपर टेस्टी
Ingredients
Method
मैंगो ओट्स स्मूदी बनाने के लिए आम को धोकर छोटे पीसेस में काट लें.
वहीं केले, सेब और ब्लूबेरी को भी छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर रख लें.
अब मिक्सर ब्लेंडर में आम, दही, ओट्स, शहद और आइस क्यूबस को अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें.
इसके बाद मैंगो स्मूदी को सर्विंग बॉउल में पलट लें.
अब इसमें केले, सेब, ब्लूबेरी, चिया सीड्स और नारियल डाल कर अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
बस आपकी मैंगो ओट्स स्मूदी तैयार है. इसे ठंडा होनेके लिए फ्रिज में रख दें.
अगर आप चाहें तो इसमें आइसक्रीम और चॉकलेट सीरप एड करके मैंगो ओट्स स्मूदी को डबल टेस्टी बना सकते हैं.






