- Prep
- 10 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian
- Course
- Dessert
गर्मियों का सीजन मतलब आम का सीजन। फलों का राजा आम गर्मियों में अपने पूरे सितम पर होता है। इस मौसम में लोग खूब आम खाते हैं। शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति हो, जिसे आम खाना पसंद ना हो। आम को लोग आमतौर पर सलाद, शेक या ठंडाई बनाकर सेवन करना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी आम का पेड़ा (Mango Peda Recipe) खाया है?
वैसे तो आम से बनने वाली हर चीज बहुत ही स्वादिष्ट होती है। लेकिन आम के पेड़े (Mango Peda Recipe) की बात ही कुछ और है। नाम से ही ये काफी लजीज और टेस्टी लग रहा है और यकीन मानिए सच में ये खाने में भी बहुत टेस्टी होता है। वैसे भी आम विटामिन सी जैसे गुणों का भंडार होता है। इसलिए इसे खाना सेहत के लिए भी फायदेमंद होगा। तो चलिए अब जानते हैं आम का पेड़ा (Mango Peda Recipe) बनाने की रेसिपी।
Ingredients
Method
मैंगो पेड़ा बनाने के लिए सबसे पहले आप एक भारी तले वाली कढ़ाई लें।
कढ़ाई हल्की गर्म हो जाने पर उसमें 1 बड़ा चम्मच घी डालें।
इसके बाद आप कढ़ाई में मिल्क पाउडर और कन्डेंस्ड मिल्क डालें।
इन दोनों को तब तक पकाएं जब तक कि आपको आटे की कंसिस्टेंसी ना मिल जाए।
फिर इसे एक बाउल में अलग निकाल दें।
अब पेन में 2 बड़े चम्मच घी डालें।
घी गर्म हो जाने पर उसमें मैंगो प्यूरी, इलायची पाउडर और केसर डालकर अच्छे से मिक्स करें।
जब आम की प्यूरी थोड़ी गाढ़ी हो जाए, तो उसमें दूध पाउडर कंडेंस्ड मिल्क का मिश्रण डालें और फिर दोनों को अच्छे से मिलाएं।
इसके बाद जब मिक्चर पककर गाढ़ा हो जाए तो आप गैस को बंद कर दें।
अब इस मिश्रण को एक अलग प्लेट में निकालकर ठंडा होने के लिए रख देंगे।
जब वह हल्का सा गर्म हो तब उसकी छोटी-छोटी गोल बॉल बना लें और फिर उसे चपटा कर लें और उसके ऊपर साबुत बादाम लगा दें।
आप मिठाई पर डेकोरेशन करने के लिए केसर के धागे और कटे हुए पिस्ते, मेवे या चांदी का पन्ना भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
इस तरह टेस्टी और ताजे-ताजे आम के पेड़े बनकर तैयार है।






