- Prep
- 15 min
- Cook
- 25 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Indian, north indian
- Course
- Dessert, indian sweets, summer dishes
Mango Shahi Tukda Recipe: गर्मियों में बनाएं स्वाद से भरपूर मैंगो शाही टुकड़ा।
गर्मियों के मौसम में आम का स्वाद दिल और दिमाग में मिठास और ठंडक घोलने के लिए काफी होता है। आम से कई फूड डिशेस भी तैयार की जाती हैं जो स्वाद से भरपूर होती हैं। ऐसी ही एक डिश है मैंगो शाही टुकड़ा (Mango Shahi Tukda)। इस रेसिपी को बनाना काफी आसान है।
आम से बनने वाले मैंगो शाही टुकड़ा का नाम सुनकर ही कई लोगों के मुंह में पानी आने लगता है। इसका स्वाद जितना बेहतरीन होता है ये गर्मियों के लिहाज से शरीर को ठंडक पहुंचाने में भी उतना ही मददगार होता है। मैंगो शाही टुकड़ा किसी भी वक्त बनाकर खाया जा सकता है। मार्केट में आपने कई बार इस रेसिपी का मजा लिया होगा लेकिन क्या कभी घर पर मैंगो शाही टुकड़ा ट्राई किया है? अगर नहीं तो आज हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से स्वादिष्ट मैंगो शाही टुकड़ा घर पर ही बनाया जा सकता है। ये रेसिपी अपने स्वाद की वजह से सभी उम्र के लोगों को काफी पसंद आती है।
Ingredients
- 2 कप दूध
- 3 tbsp शक्कर
- ¼ कप दूध
- 2 tbsp मैंगो कस्टर्ड
- 1 कप मैंगो पुरी
- 2 tbsp 4 से 5 केसर के धागे दूध में भिगोए हुए
- ½ tsp हरी इलायची का पाउडर
- ब्रेड स्लाइस जरूरत के हिसाब से
- घी तलने के लिए
- रोज़ सिरप जरूरत के हिसाब से
Method
सबसे पहले एक छोटे कटोरे में ¼ कप दूध के साथ,कस्टर्ड पाउडर मिलाएं, बिना किसी घुटली के।
अब दूध गरम करके, इस में शक्कर डालें, और कस्टर्ड मिक्स डालकर अच्छे से मिलाएं, इस में अब धीमी आंच पे आम का पूरी डालें, हरी इलाइची पाउडर डालें, थोड़ा 6 से 8 मिनट पकने के बाद इसे ठंडा होने दें।
अब ब्रेड को बीच से कट कर लें, नॉन स्टिक तवा पे हल्का घी के साथ इसे सेख लें दोनो तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक।
एक सर्विंग डिश में ब्रेड के पीस लगाएं, इसे रोज़ सिरप डालें और इसके ऊपर मैंगो मिक्स।






