- Prep
- 10 min
- Cook
- 30 min
- Total
- 40 min
- Cuisine
- Indian
- Course
- dinner, Lunch
Matar Paneer Pulao Recipe: खाने में पुलाव एड करना हर कोई पसंद करता है. ऐसे में लोग अक्सर नॉर्मल पुलाव से लेकर शाही पुलाव जैसी कई रेसिपी ट्राई करते हैं. हालांकि इस बार कुछ अलग बनाने के लिए आप मटर पनीर का स्वादिष्ट पुलाव (Matar Paneer Pulao Recipe) तैयार कर सकते हैं. मटर पनीर का पुलाव खाने में बेहद स्वादिष्ट और लजीज होता है. वहीं मटर पनीर का पुलाव सर्व करके आप खाने को भी डबल टेस्टी और हेल्दी बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं मटर पनीर का पुलाव बनाने की आसान रेसिपी, जिसे फॉलो करके आप मिनटों में बेहतरीन खाना तैयार कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – मदर्स डे पर मां के लिए बनाएं पनीर मखमली, खाना बनेगा बेहद लजीज और टेस्टी
Ingredients
- 1 ½ कप बासमती चावल
- 150 ग्राम कटा हुआ पनीर
- 1 कप मटर
- 1 कप बारीक कटी हुई गाजर
- 1 पतली कटी हुई प्याज
- 1 पतला कटा हुआ टमाटर
- 3-4 लम्बी हटी हुई हरी मिर्च
- 1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
- ½ चम्मच गरम मसाला
- 4 चम्मच तेल
- ½ चम्मच जीरा
- 1 चक्रफूल
- 2-3 तेजपत्ता
- 3-4 लौंग
- 8-10 काली मिर्च
- 1 बड़ी इलायची
- 2-3 हरी इलायची
- 2 इंच दालचीनी
- नमक स्वादानुसार
Method
मटर पनीर पुलाव बनाने के लिए बासमती चावल को धोकर 10-15 मिनट के लिए पानी में भिगो दें.
अब पैन में तेल गर्म करें. फिर पनीर को गोल्डन ब्राउन होने तक सेंके और इसे निकालकर साइड में रख दें.
अब बचे हुए तेल को कुकर में डालें और गर्म होने के बाद इसमें जीरा, चक्रफूल, तेजपत्ता, लौंग, काली मिर्च, बड़ी इलायची, हरी इलायची और दालचीनी डाल दें.
सारे मसालों का रंग सुनहरा होने के बाद कुकर में प्याज और अदरक लहसुन का पेस्ट मिलाएं.






