- Prep
- 10 min
- Cook
- 30 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- Dessert
गर्मियों में, ठंडी और स्वादिष्ट कुल्फी से बेहतर कुछ नहीं है। घर पर मावा कुल्फी बनाना एक आसान प्रक्रिया है।यह गर्मियों में ठंडक प्रदान करता है और शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है।
जैसे ही गर्मियों का मौसम शुरू होता है वैसे ही कुल्फी खाने का मन करने लगता है। गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक देने के लिए कुल्फी बहुत ही अच्छी होती है। कुल्फी में कई वैरायटी आती है आज हम खासतौर पर मावा कुल्फी बनाना सीखेंगे। बाजार में मिलने वाली मावा कुल्फी महंगी होती है और उन कुल्फियों में ताजी सामग्री भी नहीं मिलाई जाती है इसलिए क्यों ना घर पर ही ताजी सामग्री के साथ मावा कुल्फी बनाई जाए और गर्मी के मौसम में ठंडी ठंडी कुल्फी का आनंद लिया जाए, तो चलिए जानते हैं कि घर पर ही मावा कुल्फी कैसे बनाएं।
Ingredients
- 1 कप चीनी
- 1 कप दूध का पाउडर
- 1 कप दूध
- 1 बड़ा चम्मच देसी घी
- 4 बड़ा चम्मच कॉर्न स्टार्च
- 1 लीटर फुल क्रीमदूध
- 1 बड़ा चम्मच इलायची का पाउडर
- ड्राई फ्रूट्स गार्निश करने के लिए
Method
घर पर मावा मलाई कट रोल कुल्फी बनाने के लिए सबसे पहले पैन गर्म करें. अब इसमें चीनी डालकर चलाएं और चीनी के पिघलने का इंतजार करें.
चीनी का रंग गोल्डन ब्राउन होने के बाद पैन में फुल क्रीम दूध एड कर दें. फिर इसे कुछ देर तक धीमी आंच पर पकाएं.
इसके बाद कटोरी में कॉर्न स्टार्च लें. इसमें हल्का सा पानी एड करके घोल तैयार कर लें और इस घोल को दूध में मिक्स कर दें, इससे आपका दूध गाढ़ा हो जाएगा.
अब दूसरे पैन में दूध डालें. फिर इसमें दूध का पाउडर और घी डालकर चलाएं. इसे मावा बनने तक धीमी आंच पर पकाएं और फिर गैस बंद कर दें.
अब इस मावा को पके हुए दूध के मिक्सचर में डाल दें. फिर इसमें इलायची पाउडर मिक्स करें और इसे ठंडा होने के लिए रख दें.
अब इसे मिक्सर में डालकर ग्राइंड कर लें. फिर इस मिक्सचर में ड्राई फ्रूट्स एड कर दें. अब इसे गिलास में भरें और ऊपर से एल्युमीनियम फॉयल पेपर लगाकर गिलास को कवर कर दें.






