- Prep
- 40 min
- Cook
- 144h
- Total
- 6h 40m
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian
- Course
- Dessert
वैसे तो दूध से कई तरह की मिठाइयां बनती है लेकिन इनमे से सबसे बेस्ट लगती है मिल्क केक। किसी भी त्यौहार पर या कोई खास मौके का पूरा मजा मुंह मीठा किए बिना नहीं हो सकता है। लेकिन हर बार बाहर से मिठाई मंगाना महँगी पड़ जाती है। इसलिए हम आपको आज मिल्क केक (Milk Cake Recipe) बनाने की रेसिपी के बारे में बता रहे हैं। इसे घर में बेहद आसानी से और कम सामान में बनाया जा सकता है। इसका दानेदार टेक्सचर मुंह में ऐसे घुल जाता है कि इसके स्वाद में हर कोई खो जाता है। तो चलिए जानते हैं मिल्क केक (Milk Cake Recipe) बनाने की रेसिपी के बारे में।
Ingredients
Method
मिल्क केक बनाने के लिए आप सबसे पहले कड़ाही में दूध को उबाल लें। जब तक दूध पककर आधा ना हो जाए आप उसे चलाते रहे।
फिर आप इसमें 2 छोटे चम्मच नींबू का रस या दो चुटकी फिटकरी डाल दें। इससे कुछ देर में दूध फट जाएगा।
अब आप दूध में अपने स्वादअनुसार चीनी डाल दें और चीनी को दूध में गलने तक अच्छी तरह से दूध को चलाते रहें।
अब चमचे की सहायता से चीनी को दूध के साथ अच्छे से मिक्स करें और पकने दें।
जब दूध गाढ़ा हो जाए तो इसमें एक छोटा चम्मच देसी घी डाल दें।
इस पूरे मिश्रण को गैस में तब तक पकाते रहें जब तक कि सारा मिश्रण गाढ़ा न हो जाए।
धीमी आंच पर पकाने से दूध का कलर धीरे-धीरे हल्का ब्राउन होता जाएगा और मिल्क केक एकदम दानेदार बनेगा।
आप चाहे तो इसमें इलायची पाउडर भी डाल सकते हैं।
इसके बाद मिल्क केक को जमाने के लिए पतीला या कोई बड़ा बाउल ले लें और उसके चारों तरफ देसी घी लगा लें।
फिर उस बाउल में मिल्क केक को धीरे- धीरे करके डालें।
मिल्क केक को ठंडा होने के लिए 6 घंटे के लिए रख दें। इसे फ्रिज में नहीं रखना है।
6 घंटे बाद अगर ये अच्छी तरह से जम गया हो तो उसे अपने पसंद के आकार में काट लें।
इस तरह आपका स्वादिष्ट मिल्क केक बनकर तैयार है।






