- Prep
- 8h
- Cook
- 15 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- Dessert, fruit dishes, icecream, summer dishes
गर्मी आते ही सभी को ठंडी-ठंडी चीजें खाने का मन करता है. लोग गर्मियों में कोल्ड ड्रिंक और आइसक्रीम जैसी चीजों को खाना पसंद करते हैं. खाने के बाद जो लोग मीठा खाना पसंद करते हैं उनके लिए फ्रूट क्रीम से ज्यादा बेहतर डेजर्ट नहीं हो सकता. फ्रूट क्रीम हेल्दी के साथ टेस्ट में भी काफी ज्यादा अच्छी है.
अगर आपके घर में बच्चें हैं या फिर कोई मेहमान आ रहा है तो आप सिर्फ 15-20 मिनट में फ्रूट क्रीम को बना सकते हैं. फ्रूट क्रीम में आप सीजन फल या जो आपके पसंदीदा फल है उनका इस्तमाल कर सकते हैं. हल्का खट्टा मीठा स्वाद फ्रूट क्रीम को और भी ज्यादा टेस्टी बनता है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप कुछ ही देर में और घर पर ही फ्रूट क्रीम बना सकते हैं. जिसे आप बार बार खाना चाहेंगे.
फ्रूट क्रीम में जो फल अच्छे लगते हैं वो है आम और केला. इसके अलावा आप सेब, अंगूर, स्ट्रॉबेरी और अनार भी डाल सकता हैं. इसमें आप ड्राई फ्रूट्स डालकर इसका स्वाद दोगुना कर सकते हैं. मेवा में आप काजू, बादाम किसमिश का इस्तेमाल कर सकते हैं.
Ingredients
- 600 मिली लीटर फुल क्रीम मिल्क
- 3 चम्मच कस्टर्ड क्रीम
- 1 कप फ्रेश क्रीम
- ½ कप चीनी
- 2 पैकेट फ्रेश क्रीम
- 2-3 चम्मच कटे हुए अंगूर
- 2-3 चम्मच कटे हुए आम
- 2-3 चम्मच कटे हुए अनानास
- 2-3 चम्मच अनार के दाने
- 3-4 चम्मच चीनी पाउडर
- 1 चम्मच टूटी फ्रूटी
- 2 बूंद पीला फूड कलर
- कस्टर्ड का मिक्सचर
Method
मिक्स फ्रूट आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले क्रीम के थिक पार्ट को बॉउल में निकाल लें.
अब इसे 7-8 मिनट तक अच्छी तरह से बीट करें और बीच-बीच में पाउडर शुगर डालते रहें.
कस्टर्ड का मिक्सचर बनाने के लिए पैन में दूध और क्रीम डाल दें. फिर इसमें कस्टर्ड पाउडर और चीनी मिक्स करें.
दूध का मिक्सचर गाढ़ा होने के बाद इसे बीट की हुई क्रीम में डालकर चलाएं.






