- Prep
- 15 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- American, Indian
- Course
- Dessert
Moist Eggless chocolate Cake Banane Ki Vidhi: किसी भी बर्थडे या एनिवर्सरी पर आपने केक तो खाया हीं होगा, जो हमें खाने में बहुत टेस्टी लगता है। बाजार में मिलने वाले केक को नर्म (Soft) बनाए रखने के लिए उसमें अण्डो का इस्तेमाल किया जाता है, इसलिए कई सारे लोग इसे खाने से कतराते हैं। Also Read: वेगन चॉकलेट मग केक रेसिपी (Vegan Chocolate Mug Cake Recipe)

लेकिन क्या आपने ऐसा चॉकलेट केक खाया है, जो Eggless होने के साथ-साथ एकदम सॉफ्ट और खाने में बहुत हीं टेस्टी होता है? अगर नहीं तो आप फिक्र मत करिए आज हम इस पोस्ट में आपको बिना अण्डो का एकदम नर्म और स्वादिष्ट चाॅकलेट केक (Moist Eggless Chocolate Cake Banane Ki Vidhi) बनाना सिखाएंगे, तो चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप ओवन को 180 डिग्री के तापमान पर गर्म कर लें। बेकिंग पेन पर मक्खन या तेल की चिकनाई लगा लें। इसके बाद एक कटोरी में मैदा, चीनी, कोका पाउडर, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और नमक को छानकर अलग रख दें । इसके बाद एक कटोरी में आधा कप तेल और आधे कप गर्म पानी को अच्छी तरह से फेंट लें और उसे ठंडा होने के लिए रख दें। इसके बाद उसमें मिल्क और वनिला एसेंस को अच्छे से मिक्स कर लें, अब उसमें थोड़ा दही मिलाएं।
जिसके बाद गिली और सुखी सामग्री को मिलाकर थोड़ी देर फेंटते रहें। इसके बाद इस मिश्रण को चिकने बैंकिंग पेन में डालें और 45 मिनट के लिए 160 डिग्री पर ओवन करें। इसे चेक करने के लिए आप बेकिंग पेन में एक टूथपिक डालकर उसे चेक करें, यदि टूथपिक साफ बाहर आता है , तो इसका मतलब है आपका केक पक गया है। अब यह आपके खाने के लिए तैयार हैं, इसे थोड़ा ठंडा करके इस पर डिजाइन कर सकते हैं।






