- Prep
- 15 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 8
- Cuisine
- Indian, street style
- Course
- Breakfast, monsoon dishes
Moongdal Toast Recipe: नाश्ते में फटाफट से टेस्टी और हेल्दी डिशें बनाना हर कोई पसंद करता है. ऐसे में आप मूंगदाल टोस्ट (Moongdal Toast Recipe) की आसान रेसिपी ट्राई कर सकते हैं. पोषक तत्वों से भरपूर मूंगदाल टोस्ट प्रोटीन रिच होता है. साथ ही ये खाने में भी काफी कुरकुरा और स्वादिष्ट लगता है. तो आइए जानते हैं मूंगदाल टोस्ट बनाने की रेसिपी. जिसे फॉलो करके आप आसानी से घर बैठे मजेदार नाश्ते का लुत्फ उठा सकते हैं.
ये भी पढ़ें – टमाटर की जगह इन चीजों का करें इस्तेमाल, स्वाद और सेहत दोनों रहेंगे लाजवाब
Ingredients
- 4 ब्रेड स्लाइस
- 1 कप मूंग दाल
- ½ चम्मच हल्दी पाउडर
- ½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- ½ चम्मच चाट मसाला
- ½ कद्दूकस की हुईगाजर
- 1 बारीक कटी हुई शिमला मिर्च
- 1 बारीक कटा हुआ प्याज
- 2 चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया
- नमक स्वादानुसार
- बटर
Method
मूंगदाल टोस्ट बनाने के लिए सबसे पहले मूंगदाल को 3-4 घंटों तक पानी में भिगो दें.
इसके बाद दाल का पानी छानकर इसे मिक्सर में डालें और बारीक पेस्ट तैयार कर लें.
अब पिसी हुई मूंगदाल को बॉउल में डालें. फिर इसमें गाजर, शिमला मिर्च और प्याज एड कर दें.
इसके बाद दाल में हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, हरा धनिया और नमक डालकर मिक्स करें.
अब ब्रेड पर बटर लगाकर फैलाएं. फिर इसपर मूंगदाल का मिक्सचर रखकर अच्छी तरह से फैल दें.
इसके बाद गैस पर पैन गर्म करें और पैन पर बटर लगाकर ब्रेड को मूंगदाल वाली तरफ से तवे पर रख दें.
फिर ब्रेड की दूसरी तरफ भी मूंगदाल का मिक्सचर लगाकर फैला दें और ब्रेड को पलट कर सेंके.
दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने के बाद ब्रेड को निकालकर प्लेट पर रखें और बीच से काटकर आधा कर लें.
बस आपका मूंगदाल टोस्ट तैयार है. इसे टोमैटो सॉस या चाय के साथ सर्व करें.






