- Prep
- 10 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Indian
- Course
- Drinks, summer drinks
गर्मियों में शरीर को अंदर से ठंडक देने वाली चीजों का सेवन करना चाहिए। इनसे पेट में गर्मी नहीं होती है, शरीर हाइड्रेट रहता है और तेज धूप व लू के बीच सेहत भी दुरुस्त रहती है।
हम सभी सेहतमंद रहना चाहते हैं लेकिन अक्सर सही जानकारी के अभाव में हम अपनी सेहत खराब कर बैठते हैं। मसलन, मौसम और उम्र के हिसाब से डाइट न लेना बीमार होने का मुख्य कारण है। सर्दियों में ठंड से बचकर रहने और शरीर को गर्म रखने वाली चीजों को खाने की सलाह दी जाती है। वहीं, गर्मियों में शरीर को अंदर से ठंडक देने वाली चीजें खानी चाहिए।
इससे पेट में गर्मी नहीं होती है, शरीर अंदर से ठंडा व हाइड्रेट रहता है। साथ ही, तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच सेहत भी दुरुस्त रहती है। यहां हम आपको एक ऐसी ही हेल्दी ड्रिंक के बारे में बता रहे हैं, जो गर्मियों में सेहतमंद रहने में आपकी मदद कर सकती है।
गोंद कतीरा, नींबू और पुदीने की पत्तियों से बनाएं हेल्दी ड्रिंक
- पुदीने की पत्तियों में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं। यह इंफ्लेमेशन को कम कर, डाइजेशन को सुधारता है।
- नींबू में विटामिन-सी होता है। यह शरीर को डिटॉक्सिफाई करता है और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है।
- नींबू इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है।
- चिया सीड्स में डाइटरी फाइबर होते हैं। इससे कब्ज दूर होती है और पेट भरा हुआ महसूस होता है।
- गोंद कतीरा, हीट स्ट्रोक से बचाता है। यह प्राकृतिक रूप से शरीर को ठंडक देता है और इससे बॉडी डिटॉक्स होती है।
- यह इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है और डाइजेशन के लिए भी अच्छा होता है।
समर डिटॉक्स ड्रिंक कैसे तैयार करें
Ingredients
- 1 नींबू
- मुट्ठी भर पुदीने की पत्तियां
- 1 टीस्पून भीगे हुए चिया सीड्स
- 1 टेबलस्पून गोंद कतीरा
- 1 लीटर पानी
Method
1 गिलास पानी में गोंद कतीरे के 2 टुकड़े डालें।
अब इसे 4-5 घंटे भिगोकर छोड़ दें।
अब गिलास जार में गोंद कतीरा जेल डालें और पुदीने की पत्तियां, कटे हुए नींबू व चिया सीड्स डालें।
इसे आधे घंटे के लिए इंफ्यूज होने को छोड़ दें।






